छत्तीसगढ़ में 2 लाख शिक्षकों की चेतावनी...स्कूल बंद कर करेंगे हड़ताल
Kanak Durga Jha | Nov 26, 2024, 10:31 IST
2 lakh teachers Warning close schools go on strike
छत्तीसगढ़ के दो लाख शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। शिक्षकों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो लंबे समय के लिए हड़ताल करेंगे।
छत्तीसगढ़ में एलबी संवर्ग के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को नवा रायपुर में पैदल मार्च किया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, और हजारों शिक्षक इंद्रावती भवन से महानदी भवन तक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। हाथों में मांगों से संबंधित बैनर-पोस्टर लेकर शिक्षकों मार्च शुरू किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन जुलूस ने अपनी राह जारी रखी और अंततः महानदी भवन पर समाप्त हुआ।
दिसंबर में भी व्यापमं में नहीं निकलेंगी भर्तियां, ये वैकेंसी भी अटकी
महानदी भवन पहुंचने के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी और वित्त सचिव पी. संगीता को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मोर्चा के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नति देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद 'मोदी की गारंटी' में किया गया वादा भुला दिया गया। इसे। लेकर दो लाख शिक्षकों ने हड़ताल करने की चेतावन दी है।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
संयोजक मनीष मिश्रा और विकास राजपूत ने कहा कि अगर सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो प्रदेशभर के लगभग दो लाख एलबी संवर्ग शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इस प्रदर्शन में सुधीर प्रधान, चंद्रशेखर तिवारी, अब्दुल आरीफ खान, चंद्रिका पांडेय और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की।
शिक्षकों ने मांग की है कि वेतन विसंगति दूर कर उन्हें पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ दिया जाए और 1.86 के गुर्णांक पर निर्धारण किया जाए। उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की उम्र सीमा 30 वर्ष से घटाकर 20 वर्ष करने और केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने की मांग भी उठाई। शिक्षकों का कहना है कि उनकी प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि की गणना की जानी चाहिए, ताकि उन्हें उनके अधिकार मिल सकें।
न लेना पड़ेगा अपॉइंटमेंट न आना पड़ेगा दफ्तर..अब घर बैठे कराएं रजिस्ट्री
दिसंबर में भी व्यापमं में नहीं निकलेंगी भर्तियां, ये वैकेंसी भी अटकी
वेतन विसंगति और क्रमोन्नति का मुद्दा
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
शिक्षकों की प्रमुख मांगें
न लेना पड़ेगा अपॉइंटमेंट न आना पड़ेगा दफ्तर..अब घर बैठे कराएं रजिस्ट्री
FAQ
- एलबी संवर्ग के शिक्षकों ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?
एलबी संवर्ग के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों, विशेष रूप से वेतन विसंगति और क्रमोन्नति के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन विसंगति दूर करने, पुनरीक्षित वेतनमान देने और 1.86 के गुर्णांक पर वेतन निर्धारण की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की उम्र सीमा घटाने और केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने की भी मांग की। - अगर सरकार ने शिक्षकों की मांगों को नजरअंदाज किया तो शिक्षक क्या कदम उठाएंगे?
अगर सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया, तो प्रदेशभर के लगभग दो लाख एलबी संवर्ग शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar