फर्जी दस्तावेज से 20.55 लाख का लोन, दो भाई गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Published:
Share
20.55 lakh rupees Loan with fake documents two brothers arrested the sootr
20.55 lakh rupees Loan with fake documents two brothers arrested the sootr

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने पट्टे की जमीन पर फर्जी कब्जा प्रमाण पत्र बनवाकर बैंक से 20.55 लाख रुपए का लोन ले लिया।

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। दो सगे भाइयों ने पट्टे की जमीन पर फर्जी कब्जा प्रमाण पत्र बनवाकर बैंक से 20.55 लाख रुपए का लोन ले लिया। दोनों भाइयों ने पहले जरूरी दस्तावेजों के नकली पेपर दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद उसी फर्जी दस्तावेज के सहारे लोन ले लिया। दोनों ने कर्ज चुकाने के लिए फर्जीवाड़ा किया।

ये खबर भी पढ़िए....बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

ऐसे किया फर्जीवाड़ा

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नयापारा में खसरा नंबर 675/3 की 2777 वर्गफीट जमीन पर बजरंग कोरी और गणेश कोरी को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा जारी हुआ था। इन दोनों ने वसीम कुरैशी व अन्य के साथ मिलकर फर्जी पटवारी प्रतिवेदन और हस्ताक्षर के आधार पर कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया और रजिस्ट्री दस्तावेज बनवाकर जमीन को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में गिरवी रख लोन ले लिया।

ये खबर भी पढ़िए....हाईकोर्ट ने कहा- CGPSC घोटाला हत्या से भी गंभीर अपराध

हल्का क्रमांक 41 के पटवारी राजेश पांडेय को जानकारी होने पर जांच की गई, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़िए....2 SECL अधिकारियों की मौत... पिकनिक मनाने गए थे वाटरफाल

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किस प्रकार के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है?
    बिलासपुर में दो सगे भाइयों ने पट्टे की जमीन पर फर्जी कब्जा प्रमाण पत्र बनवाकर बैंक से 20.55 लाख रुपए का लोन लिया। इसके लिए उन्होंने नकली दस्तावेज तैयार किए थे।
  2. इस फर्जीवाड़े में किस प्रकार के दस्तावेज का इस्तेमाल किया गया था?
    आरोपियों ने फर्जी पटवारी प्रतिवेदन और हस्ताक्षर के आधार पर कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया और रजिस्ट्री दस्तावेज बनवाकर जमीन को गिरवी रखकर लोन लिया।
  3. इस फर्जीवाड़े का खुलासा कैसे हुआ और क्या कार्रवाई की गई?
    हल्का क्रमांक 41 के पटवारी राजेश पांडेय को जानकारी मिलने पर जांच की गई, जिसमें दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़िए....मिया खलीफा का VIDEO दिखाकर नवाबी सेक्स करना चाहता था पति...मर्डर

crime news | chhattisgarh crime news | cg crime news | bilaspur crime news | Crime news The sootr | crime news today फर्जी दस्तावेजों से फायदा उठाया | फर्जी दस्तावेजों से ठगी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • crime news
  • फर्जी दस्तावेज
  • फर्जी दस्तावेजों से ठगी
  • Crime news The sootr
  • फर्जी दस्तावेजों से फायदा उठाया
  • bilaspur crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • crime news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर