एयरपोर्ट डेवलप करने खर्च होंगे 23.64 करोड़ रुपए, मिलेंगी ये सुविधाएं

Kanak Durga Jha | Dec 02, 2024, 11:46 IST
Share
23.64 crore rupees spent develop bialspur ambikapur jagdalpur airport
23.64 crore rupees spent develop bialspur ambikapur jagdalpur airport

बड़े शहरों के एयरपोर्ट को अपग्रेड और डेवेलप किया जाएगा। इससे यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें एयर स्ट्रिप, प्लेन पार्किंग एरिया, एयरपोर्ट पर लाइटिंग सिस्टम को विकसित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों के एयरपोर्ट को अपग्रेड और डेवेलप किया जाएगा। इससे यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इनमें एयर स्ट्रिप, प्लेन पार्किंग एरिया, एयरपोर्ट पर लाइटिंग सिस्टम को विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट अपग्रेड होने से यात्रियों को भी सफर करने में सुविधा मिलेगी। इनमें एयर स्ट्रिप, प्लेन पार्किंग एरिया, एयरपोर्ट पर लाइटिंग सिस्टम को विकसित किया जाएगा। इन कामों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 23.64 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला

एयरपोर्ट डेवलपमेंट के ये प्रोजेक्ट बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर में शुरू होंगे। वित्त विभाग से मिली इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। राज्य के एयरपोर्ट का अपग्रेड और डेवलप हो सकेगा। इससे विमानन सेवाएं बेहतर होंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बिलासपुर एयरपोर्ट को अपग्रेड करने में खर्च होंगे 2 करोड़ से अधिक रुपए

वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। एप्रन विस्तार के तहत एयरपोर्ट के उड़ान पट्टी के आसपास के क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा। जिससे विमानों की पार्किंग और संचालन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही, एयरपोर्ट के लाइटिंग सिस्टम को और बेहतर किया जाएगा, ताकि रात के समय विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सके।

SBI ब्रांच मैनेजर 40 हजार के देशी मुर्गे खा गए फिर भी नहीं दिया लोन...

जगदलपुर एयरपोर्ट को अपग्रेड करने में खर्च होंगे 20.40 करोड़ रुपए

जगदलपुर एयरपोर्ट में अपग्रेड करने और एयरस्ट्रिप में सुधार करने के लिए 20.40 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इससे एयरपोर्ट की सिक्योरिटी और प्लेन ऑपरेशंस की कैपेसिटी बढ़ेगी। बता दें कि एयरपोर्ट पर आइसोलेशन-बे बनाया जा रहा है। इससे आपातकालीन स्थिति में प्लेन सुरक्षित खड़ा हो सकेगा। सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा ताकि ट्रैफिक को सहूलियत हो। वायर फेंसिंग से एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

एक हफ्ते में दूसरी बार विष्णुदेव साय कैबिनेट की मीटिंग आज

अंबिकापुर एयरपोर्ट

अंबिकापुर एयरपोर्ट को अपग्रेड करने के लिए 27.92 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। राशि से एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के काम होंगे। बता दें कि अंबिकापुर से हवाई सेवा दिसंबर से शुरू होने जा रही है। एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने 19 दिसंबर से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट में हवाई सेवा शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया है।

फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। एक माह पहले ही PM नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया था। शेड्यूल के अनुसार अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

छत्तीसगढ़ में भी 'फेंगल' की दस्तक ! IMD ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Ambikapur Airport
  • Bilaspur Airport
  • Bilaspur airport Chhattisgarh
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज