विदेशों में रहते हैं साढ़े तीन करोड़ भारतीय... अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई सबसे ज्यादा पसंद

Arun Tiwari | Aug 01, 2025, 19:38 IST
Share
4 crore Indians live abroad America Saudi Arabia and UAE liked most the sootr
4 crore Indians live abroad America Saudi Arabia and UAE liked most the sootr

रायपुर : सात समंदर पार विदेशों में साढ़े तीन करोड़ भारतीय रहते हैं। भारतीयों को सबसे ज्यादा कनाडा नहीं बल्कि अमेरिका पसंद है। सबसे ज्यादा भारतीय अमेरिका और यूएई में रहते हैं।

रायपुर: सात समंदर पार विदेशों में साढ़े तीन करोड़ भारतीय रहते हैं। भारतीयों को सबसे ज्यादा कनाडा नहीं बल्कि अमेरिका पसंद है। सबसे ज्यादा भारतीय अमेरिका और यूएई में रहते हैं। वर्तमान में 3.43 करोड़ से अधिक भारतीय सभी 7 महाद्वीपों और 207 देशों में बसे हुए हैं। यह जानकारी लोकसभा में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी।

बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न देशों में रह रहे भारतीयों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं पर चिंता व्यक्त की और भारतीय प्रवासियों के मानवीय और सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा में दूतावासों की भूमिका के बारे में पूछा। जयशंकर ने कहा कि भारत के वर्तमान में विदेशों में 219 मिशन और केंद्र हैं, जो महत्वपूर्ण भारतीय प्रवासियों वाले सभी देशों को कवर करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नेशनल हाईवे पर मवेशियों की मौत: पहली बार मवेशी मालिकों पर दर्ज हुई FIR,हाईकोर्ट भी सख्त

भारतीयों को लुभाने की कोशिश :

बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर जयशंकर ने बताया कि भारत सरकार ने विदेशों में बसे भारतीयों के साथ संबंधों को मजबूत करने के मकसद से कुछ नए कदम उठाए हैं। ये प्रयास उन्हें उनकी सांस्कृतिक जड़ों से फिर से जोड़ने, भारत की उनकी यात्राओं को बढ़ावा देने और कुछ विशेषाधिकार प्रदान करने को लेकर हं। भारत को जानो (केआईपी) जैसे कार्यक्रम युवा भारतीय मूल के व्यक्तियों को भारत में 21 दिनों का अनुभव प्रदान करते हैं ताकि वे देश के विकास और विरासत के बारे में जान सकें।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: अपात्रों से लाखों रूपए वापस वसूलेगा महिला एवं बाल विकास विभाग

विदेशों में स्थित भारतीय मिशन, प्रवासी भारतीयों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने (पीसीटीडी) के तहत प्रवासी-आधारित कार्यक्रमों का समर्थन करके सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। विशेषकर संकट के समय, भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) और प्रवासी भारतीय (ओसीआई) को वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता भी प्रदान की जाती है।

'ना पाक' पाक नहीं पसंद

विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों में एक बेहद खास और गौर करने वाली बात यह रही कि पाकिस्तान उन 207 देशों में शामिल नहीं है जहाँ भारतीय प्रवासी निवास करते हैं। यह तथ्य अपने-आप में बहुत कुछ बयां करता है। जहां एक ओर भारतीय मूल के लोग अमेरिका, यूएई, कनाडा, मलेशिया, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में लाखों की संख्या में बसे हुए हैं, वहीं पाकिस्तान में एक भी भारतीय मूल का व्यक्ति स्थायी रूप से नहीं रहता।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई,हरियाणा से प्रियांशु कश्यप गिरफ्तार

CG News | chattisgarh

इन टॉप 10 देशों में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय :

अमेरिका - 56.93 लाख
संयुक्त अरब अमीरात - 38.97 लाख
सऊदी अरब - 38.97 लाख
कनाडा - 36.11 लाख
मलेशिया - 29.35 लाख
श्रीलंका - 16 लाख
दक्षिण अफ्रीका - 13.92 लाख
यूके - 13.39 लाख
ऑस्ट्रेलिया - 9.76 लाख
मॉरिशस - 8.97 लाख

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • CG News
  • बृजमोहन अग्रवाल
  • एस जयशंकर
  • chattisgarh
  • विदेशों में बसे भारतीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा