वन विभाग में 6 IFS अफसर बदले, अमरनाथ प्रसाद को अतिरिक्त जिम्मेदारी

VINAY VERMA | Jul 27, 2026, 12:06 IST
Share
6 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर
6 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। नई नियुक्तियां 31 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

छत्तीसगढ़ के वन महकमे में शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। इस बदलाव में सबसे अहम जिम्मेदारी संजीता गुप्ता को मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का प्रभारी प्रबंध संचालक बनाया गया है। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

टॉप लेवल पर बदलाव

वन विभाग के आदेश के मुताबिक प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सरकार ने मंत्रालय, वन विकास निगम, लघु वनोपज संघ और टाइगर रिजर्व जैसे अहम संस्थानों में नई तैनाती कर विभागीय समीकरण बदल दिए हैं। इससे साफ है कि सरकार वन प्रशासन को नए सिरे से व्यवस्थित करने में जुटी है।

संजीता गुप्ता को प्रमोशन

1997 बैच की आईएफएस अधिकारी संजीता गुप्ता अब तक राज्य लघु वनोपज संघ में कार्यकारी संचालक थीं। अब उन्हें इसी संस्था का प्रभारी प्रबंध संचालक बनाया गया है। यह विभाग की सबसे महत्वपूर्ण नियुक्तियों में मानी जा रही है, क्योंकि लघु वनोपज संघ का सीधा संबंध वनवासियों की आय और वन उत्पादों के कारोबार से है।

अमरनाथ प्रसाद पर बढ़ा भरोसा

1998 बैच के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी अमरनाथ प्रसाद सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यानी अब विभाग और निगम, दोनों की बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर रहेगी।



वन्यजीव से वनोपज तक

एस. वेंकटाचलम को गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व और प्रोजेक्ट एलीफैंट की जिम्मेदारी से हटाकर प्रतिनियुक्ति पर राज्य लघु वनोपज संघ का कार्यकारी संचालक बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार सिंह को प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में वन संरक्षक बनाया गया है।

टाइगर रिजर्व में नई कमान

गुरुनाथन एन. को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव प्रणय मिश्रा अब गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व की कमान संभालेंगे। उनके पास मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट एलीफैंट) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इससे वन्यजीव प्रबंधन की कमान नए हाथों में पहुंच गई है।

वन विकास निगम में भी बदलाव

रमेश कुमार जांगड़े को प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का प्रभारी क्षेत्रीय महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं अभिषेक कुमार सिंह की वापसी के बाद निगम में नई जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया है। इससे निगम की प्रशासनिक संरचना में भी बदलाव दिखेगा।

31 जुलाई से होगा असर

सरकार ने स्पष्ट किया है कि संजीता गुप्ता, अमरनाथ प्रसाद और एस. वेंकटाचलम की नई पदस्थापना 31 जुलाई 2026 की दोपहर से प्रभावी होगी। बाकी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। वन महकमे में इस फेरबदल को आने वाले समय की रणनीतिक प्रशासनिक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ वन विभाग का फैसला: 51 लाख यूकेलिप्टस रोपण पर बढ़ा विवाद

छत्तीसगढ़ में आईएफएस अधिकारियों के तबादले, 23 अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर, देखिए लिस्ट

नए साल पर तोहफा : 61 आईएएस, 40 आईपीएस, 11 आईएफएस का प्रमोशन

IFS Transfer: वन विभाग में 6 IFS अफसर बदले, अमरनाथ प्रसाद को अतिरिक्त जिम्मेदारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • आईएफएस अधिकारियों के तबादले
  • छत्तीसगढ़ वन विभाग
  • IFS Transfer
  • प्रशासनिक फेरबदल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब