स्कूल शिक्षा में 63 हजार पद खाली, 5000 शिक्षकों की नियुक्ति से मिलेगी थोड़ी राहत

VINAY VERMA | Aug 07, 2025, 15:07 IST
Share
63 thousand posts vacant school education
63 thousand posts vacant school education

युक्तयुक्तिकरण के कारण हो रहे विरोध के बीच में शासन की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है।

युक्तयुक्तिकरण के कारण हो रहे विरोध के बीच में शासन की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया का प्रस्ताव बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जून में ही इसकी घोषणा की थी। लोक शिक्षण संचालनालय भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए संशोधित प्रस्ताव स्कूल शिक्षा सचिव को भेज दिया है, जिसके अनुमोदन के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: सरकारी कॉलेजों में नौकरी का मौका,कई पदों पर निकली संविदा भर्ती

63 हजार से ज्यादा पद खाली

शिक्षा विभाग के डाटा के अनुसार, 63 हजार 53 पदों में से 19 हजार 452 पद पदोन्नति और 43 हजार 601 पद सीधी भर्ती के हैं। इसमें सहायक शिक्षक के 33178 में सभी पद सीधी भर्ती के हैं। ऐसे ही शिक्षक के 10 हजार 883 में से 5442 पद सीधी भर्ती और 5441 पद पदोन्नति के है। व्याख्याता के 9246 पदों में 4623 सीधी और 4623 पदोन्नति के, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 2119 में से सभी पद पदोन्नति और प्रधान पाठक माध्यमिक शाला के भी सभी 4045 पद पदोन्नति के हैं। साथ ही प्राचार्य के 3582 पदों में से 358 पद सीधी भर्ती और 3224 पद पदोन्नति के हैं।

ये खबर भी पढ़ें... आत्मानंद स्कूलों में 2 साल से अटकी शिक्षक भर्ती की अगले हफ्ते से शुरू होगी प्रक्रिया

हर साल 8 हजार पद होते हैं रिक्त

राज्य में हर साल लगभग 8 हजार शिक्षकों के पद रिक्त होते हैं। ऐसे में स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित होती है। स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सरकार को प्लान बनाना चाहिए। हर साल जो भी पद खाली हो रहे हैं उनके लिए पहले ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। इससे भर्ती और पदोन्नति होती रहेगी, जिससे शिक्षकों में भी आक्रेाश नहीं में होगा।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी का शानदार अवसर, 35 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

सीएम साय ने किया था वादा

युक्तयुक्तिकरण के बाद सीएम साय ने जल्द ही शिक्षकों के पदों को भरने का वादा किया था। जिसके आधार पर DPI ने प्रक्रिया करते हुए प्रस्ताव तैयार किया और इसके अनुमोदन के लिए शासन स्तर पर मंत्रालय भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,मत चूकिए ये अवसर

स्कूलों में होगी

पदों का वर्गीकरण संशोधित प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों का स्पष्ट वर्गीकरण किया गया है।

DPI द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में निम्नलिखित पदों पर भर्ती की अनुशंसा की गई है

  • सहायक शिक्षक दृ 2000 पद सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) -200 पद
  • शिक्षक (कला संकाय, कृषि, अंग्रेजी एवं संस्कृति) -1500 पद
  • खेल शिक्षक एवं योग शिक्षक - 300 पद
  • व्याख्याता (अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, वाणिज्य, संस्कृत, कंप्यूटर एवं कला समूह) द- 1000 पद

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

युक्तियुक्तकरण | छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण | छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • शिक्षकों की नियुक्ति
  • युक्तियुक्तकरण
  • छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण
  • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच