74 वर्षीय बुजुर्ग ने 71 साल की पत्नी को सुलाई मौत की नींद, जानें क्या है वजह...

Harrison Masih | May 22, 2025, 20:39 IST
Share
74 year old man killed his wife murder chattisgarh the sootr
74 year old man killed his wife murder chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलटुकरी गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 74 वर्षीय बुजुर्ग ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना पूरे गांव में सनसनी फैला रही है।

ये खबर भी पढ़ें... अपराध के मामले में न्यायधानी की रफ्तार तेज़, 60 लाख की ठगी, लूट और नशे का पर्दाफाश

क्या है पूरा मामला

घटना में आरोपी की पहचान बिशरू धीवर (उम्र 74 वर्ष) के रूप में हुई है। उसने अपनी 71 वर्षीय पत्नी शांति धीवर की गला दबाकर निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर पहले विवाद हुआ, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें... 10वीं पास छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, बढ़ाई गई आवेदन की तारीख

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खरोरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी बिशरू धीवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक

मामला दर्ज, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू कलह चल रही थी, और उसी का नतीजा यह दर्दनाक घटना बनी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि कैसे उम्र और रिश्तों की सीमा लांघते हुए गुस्सा और कलह हिंसा में तब्दील हो जाता है। ग्रामीण अब भी इस बात से स्तब्ध हैं कि इतने बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास बनीं जलवायु संकट की आवाज़

Husband killed his wife | murder | Raipur | chattisgarh | छत्तीसगढ़ | पति ने की पत्नी की हत्या | क्राइम

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • murder
  • Husband killed his wife
  • पति ने की पत्नी की हत्या
  • क्राइम
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज