कार्रवाई की खानापूर्ति, जद में आए सिर्फ 7 कर्मचारी,2 मजदूर और 2 चपरासी

Arun Tiwari | Mar 21, 2025, 19:52 IST
Share
80 tonnes books sold as scrap Rs 9 lakh the sootr
80 tonnes books sold as scrap Rs 9 lakh the sootr

स्कूल की किताबें रद्दी में कबाड़ी को बेचने के मामले में जांच कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस केस में महज 7 कर्मचारी , दो मजदूर और दो चपरासी ही सस्पेंड किए गए हैं।

रायपुर. स्कूल की किताबें रद्दी में कबाड़ी को बेचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच कमेटी ने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चों के पढ़ने की 80 टन किताबें रद्दी के भाव बेच दी गई। ये किताबें कबाड़ी को 9 लाख रुपए में बेची गईं।

ये चार जिलों का मामला है। इसमें हैरानी की बात ये है कि जांच कमेटी की सिफारिश के बाद किताबों को रद्दी में बेचने की करतूत में महज 7 कर्मचारी,दो मजदूर और दो चपरासी ही सस्पेंड किए गए। स्कूली बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में जांच कमेटी ने 80 टन किताबें बेचने में चंद छोटे कर्मचारी, मजदूर और चपरासी को जिम्मेदार माना। तो क्या ये सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति थी।

ये खबर भी पढ़ें... राजस्व निरीक्षक प्रमोशन घोटाले की EOW-ACB ने की FIR दर्ज


रद्दी में बेची गईं थी स्कूल की किताबें


जब पिछला शिक्षा सत्र 2024-25 शुरु हुआ था तब सिलयारी में स्कूल की किताबें कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया था। यह किताबें बड़ी मात्रा में थीं जो रियल पेपर बोर्ड मिल में रद्दी में बेच दी गईं थी। मामला सामने आने के बाद सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के तत्कालीन महाप्रबंधक प्रेम कुमार शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में सरकार ने दो जांच कमेटी बनाईं। इन कमेटी ने अब सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी है।

ये खबर भी पढ़ें... HDFC बैंक मैनेजर गिरफ्तार, चेक के सहारे ग्राहकों के निकाले 83 लाख रुपए

इस जांच रिपोर्ट में स्कूली किताबों को बेचने का बड़ा गोरखधंधा सामने आया। इस जांच में पाया गया कि चार जिलों की 80 टन यानी 800 क्विंटल या 80 हजार किलो स्कूली किताबें 9 लाख रुपए में रद्दी के भाव में बेच दी गईं। जांच कमेटी ने यह तो बड़ा खुलासा किया लेकिन कार्रवाई की सिफारिश के नाम पर महज रस्म अदायगी कर ली। सरकार ने भी अदने से कर्मचारियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर ली।

इन जिलों में बेची गई इतनी किताबें

राजनांदगांव - 17 टन - 1 लाख 78 हजार रुपए
धमतरी- 10 टन - 1 लाख 27 हजार रुपए
जशपुर - 38 टन - 3 लाख 87 हजार रुपए
सूरजपुर - 15 टन - 2 लाख 18 हजार रुपए


कार्रवाई या रस्म अदायगी

एक जांच कमेटी आईएएस राजेंद्र कटारा के नेतृत्व में बनाई गई। इस कमेटी में कुल पांच सदस्य थे। दूसरी जांच आईएएस रेणु पिल्लै ने की। इन कमेटी ने दोषियों पर कार्रवाई की सिफारिश की। इनकी सिफारिश के आधार पर ही सरकार ने कार्रवाई की। लेकिन इस कार्रवाई की जद में सिर्फ अदने से कर्मचारी आए इसलिए इसे खानापूर्ति कहा जा रहा है। राजनांदगांव में पुस्तक प्रभारी ग्रेड 3 को सस्पेंड किया गया और दैनिक मजदूर को काम से निकाल दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिसवाले के परिवार को काटने वाले कुलदीप साहू की बैरक में मोबाइल-गांजा

धमतरी में पुस्तक प्रभारी ग्रेड 3 को सस्पेंड कर दिया गया। जशपुर में पुस्तक प्रभारी ग्रेड 3 को सस्पेंड किया गया और दैनिक मजदूर को काम से निकाला गया। सूरजपुर में पुस्तक प्रभारी ग्रेड 2 को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा दो चपरासी भी निलंबित कर दिए गए। इनके अलावा रायगढ़ और राजनांदगांव के डिपो प्रभारी को भी सस्पेंड कर दिया गया। सवाल ये है कि क्या इन कर्मचारियों के सस्पेंड होने से यह गोरखधंधा रुक पाएगा। क्या सिर्फ ये अदने से कर्मचारी इतने बड़े पुस्तक कांड को कर सकते हैं।

क्या इनके सूत्रधार कोई और हैं या फिर पूरी चेन है, जिनको बचाया गया है। सवाल कई सारे हैं जिनके जवाब सरकार को जरुर तलाशने चाहिए तभी बच्चों के हक की किताबों और जनता के टैक्स के पैसे की गड़बड़ी का पूरा सच सामने आ सकेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि जांच रिपोर्ट सबमिट हो गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... CG BREAKING : ओले गिरे, बर्फ की चादर बिछी...बिजली गिरने से एक की मौत

छत्तीसगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग | सीएम विष्णुदेव साय | छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय | Chhattisgarh School Education Department | CM Vishnudev Sai | Chhattisgarh CM Vishnudev Sai | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CM Vishnudev Sai
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • Chhattisgarh School Education Department
  • छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई