हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में माली से प्रोफेसर तक 90% पद खाली
Arun Tiwari | May 09, 2025, 15:42 IST
90% posts gardener to professor vacant colleges Horticulture University the sootr
किसानों की आय बढ़ाने और उनके बच्चों को रोजगार दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय खोला गया था।
किसानों की आय बढ़ाने और उनके बच्चों को रोजगार दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय खोला गया था। इस हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के रायपुर से लेकर बस्तर तक 15 सरकारी कॉलेज हैं। 200 करोड़ के बजट वाली इस यूनिवर्सिटी में न तो कृषि पर अनुसंधान हो रहा है और न ही यहां पढ़ने वालों को रोजगार का अता पता है।
इस यूनिवर्सिटी के सभी 15 कॉलेजों में 90 फीसदी पद खाली पड़े हुए हैं। ये यूनिवर्सिटी इसलिए खोली गई थी ताकि कृषि पर रिसर्च हो और इसका फायदा उठाकर किसानों की आय में इजाफा किया जा सके। यही नहीं यहां बाकायदा प्लेसमेंट सेल भी बनाई गई है लेकिन सरकार को नहीं पता कि कितनों को रोजगार मिला और कितनों को नहीं। यही कारण है कि यहां पढ़ने के लिए युवाओं में कोई खास रुचि नहीं है। सीएम ने इसकी समीक्षा की तो हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
इन दिनों सरकार का फोकस किसानों पर कुछ ज्यादा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार उनको परंपरागत खेती की बजाए फल फूल,औषधि और बाग बगीचों की खेती की तरफ ले जाने की कोशिश कर रही है। युवाओं की रुचि इस तरफ बढ़े और किसानों के परिवार के बच्चों को इस क्षेत्र में रोजगार भी मिले, इसके लिए सरकार ने महात्मा गांधी हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी खोली।
ये खबर भी पढ़िए...मां के सामने नन्हे बच्चे ने तोड़ दिया दम... तालाब में डूबा इकलौता बेटा
इस यूनिवर्सिटी को कृषि अनुसंधान और रोजगार का केंद्र बनाया गया। लेकिन ये यूनिवर्सिटी भगवान भरोसे है। न तो इसमें खेती को लेकर कोई अनुसंधान हो रहा है और न ही रोजगार का कोई ठिकाना है। मकसद ये था कि खेती पर नई रिसर्च होगी जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। लेकिन यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेज तो खाली पड़े हैं तो रिसर्च कौन करेगा।
इस यूनिवर्सिटी का 200 करोड़ का बजट है ताकि बागवानी मिशन जैसे प्रोग्राम चलाए जा सकें लेकिन न टीचर हैं न छात्र तो मिशन कैसे चलेगा। यहां बाकायदा एक प्लेसमेंट सेल बनाई गई है। सरकार कहती है कि प्लेसमेंट सेल के जरिए प्रायवेट और सरकारी संस्थाओं जैसे बैंक, बीज और कीटनाशक से जुड़ी कंपनियों से समन्वय कर रोजगार दिलाए जा रहे हैं। लेकिन कितनों को रोजगार मिला तो कृषि मंत्री रामविचार नेताम कहते हैं कि यह हमें नहीं पता क्योंकि हम ये जानकारी नहीं रखते। अब तक इस यूनिवर्सिटी से पांच साल में 780 स्टूडेंट ही पासआउट हुए हैं।
हार्टिकल्चर यूनविर्सिटी से रायपुर से बस्तर तक 15 सरकारी और 4 प्रायवेट कॉलेज संबद्ध हैं। द सूत्र ने सरकार के 15 कॉलेजों की पड़ताल की है। इस पड़ताल में हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। इन कॉलेजों में टॉप टू बॉटम यानी चपरासी से प्राचार्य तक के 90 फीसदी पद खाली पड़े हुए हैं। इन कॉलेजों में हार्टिकल्चर से संबंधित कुल पद 795 हैं जिनमें से 718 पद खाली पड़े हुए हैं। इन कॉलेजों की ऐसी हालत के कारण ही यहां पढ़ने में छात्रों की रुचि नहीं है। इन कॉलेजों में इस समय 3256 स्टूडेंट ही पढ़ाई कर रहे हैं। सबसे ज्यादा 637 राजनांदगांव कॉलेज में तो सबसे कम 27 धमतरी के कॉलेज में पढ़ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान फैला रहा अफवाह, पुलिस ने लोगों से की अपील...
पंडित किशोरीलाल शुक्ला कॉलेज,राजनांदगांव - कुल पद 87, खाली 73
क्रांतिकारी डेबरीधूर कॉलेज,जगदलपुर - कुल पद 72, खाली 63
उद्यानिकी कॉलेज,बालौद - कुल पद 41, खाली 36
उद्यानिकी कॉलेज,धमतरी - कुल पद 41, खाली 33
उद्यानिकी कॉलेज,बेमेतरा - कुल पद 41, खाली 35
उद्यानिकी कॉलेज कुनकुरी,जशपुर - कुल पद 41, खाली 37
उद्यानिकी कॉलेज पाटन - कुल पद 41, खाली 32
उद्यानिकी कॉलेज जीपीएम - कुल पद 41, खाली 37
उद्यानिकी कॉलेज बलरामपुर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज बस्तर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज बिलासपुर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज कोतबा जशपुर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज सरगुजा - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज चिरमिरी कोरिया - कुल पद 41, खाली 40
वानिकी कॉलेज सांकरा पाटन - कुल पद 41, खाली 37
दंतेश्वरी कॉलेज रायपुर - कुल पद 48, खाली 36
केएल उद्यानिकी कॉलेज धमतरी - कुल पद 48, खाली 14
गायत्री उद्यानिकी कॉलेज धमतरी - कुल पद 48, खाली 6
दुर्गावती उद्यानिकी कॉलेज, मेढ़ुका - कुल पद 48, खाली 39
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू एयरपोर्ट पर आतंकी हमला... रायपुर में हाई अलर्ट जारी
समीक्षा बैठक में उद्यानिकी कॉलेज की समीक्षा बैठक में सीएम विष्णुदेव साय तक हैरान रह गए। सीएम ने कहा कि यह संस्थान किसानों की आय बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया था। इस कॉलेज को अनुसंधान और रोजगार का प्रमुख केंद्र बनाना था लेकिन इसमें तो माली से प्रोफेसर और प्राचार्य तक पद ही खाली पड़े हैं। सीएम ने जल्द ही इन पदों को भरने के निर्देश दिए हैं।
CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
इस यूनिवर्सिटी के सभी 15 कॉलेजों में 90 फीसदी पद खाली पड़े हुए हैं। ये यूनिवर्सिटी इसलिए खोली गई थी ताकि कृषि पर रिसर्च हो और इसका फायदा उठाकर किसानों की आय में इजाफा किया जा सके। यही नहीं यहां बाकायदा प्लेसमेंट सेल भी बनाई गई है लेकिन सरकार को नहीं पता कि कितनों को रोजगार मिला और कितनों को नहीं। यही कारण है कि यहां पढ़ने के लिए युवाओं में कोई खास रुचि नहीं है। सीएम ने इसकी समीक्षा की तो हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल
भगवान भरोसे यूनिवर्सिटी
ये खबर भी पढ़िए...मां के सामने नन्हे बच्चे ने तोड़ दिया दम... तालाब में डूबा इकलौता बेटा
इस यूनिवर्सिटी को कृषि अनुसंधान और रोजगार का केंद्र बनाया गया। लेकिन ये यूनिवर्सिटी भगवान भरोसे है। न तो इसमें खेती को लेकर कोई अनुसंधान हो रहा है और न ही रोजगार का कोई ठिकाना है। मकसद ये था कि खेती पर नई रिसर्च होगी जिसका फायदा किसानों को मिलेगा। लेकिन यूनिवर्सिटी से जुड़े कॉलेज तो खाली पड़े हैं तो रिसर्च कौन करेगा।
इस यूनिवर्सिटी का 200 करोड़ का बजट है ताकि बागवानी मिशन जैसे प्रोग्राम चलाए जा सकें लेकिन न टीचर हैं न छात्र तो मिशन कैसे चलेगा। यहां बाकायदा एक प्लेसमेंट सेल बनाई गई है। सरकार कहती है कि प्लेसमेंट सेल के जरिए प्रायवेट और सरकारी संस्थाओं जैसे बैंक, बीज और कीटनाशक से जुड़ी कंपनियों से समन्वय कर रोजगार दिलाए जा रहे हैं। लेकिन कितनों को रोजगार मिला तो कृषि मंत्री रामविचार नेताम कहते हैं कि यह हमें नहीं पता क्योंकि हम ये जानकारी नहीं रखते। अब तक इस यूनिवर्सिटी से पांच साल में 780 स्टूडेंट ही पासआउट हुए हैं।
कॉलेजों में 90 फीसदी पद खाली
ये खबर भी पढ़िए...ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान फैला रहा अफवाह, पुलिस ने लोगों से की अपील...
इन कॉलेजों में इतने पद खाली
क्रांतिकारी डेबरीधूर कॉलेज,जगदलपुर - कुल पद 72, खाली 63
उद्यानिकी कॉलेज,बालौद - कुल पद 41, खाली 36
उद्यानिकी कॉलेज,धमतरी - कुल पद 41, खाली 33
उद्यानिकी कॉलेज,बेमेतरा - कुल पद 41, खाली 35
उद्यानिकी कॉलेज कुनकुरी,जशपुर - कुल पद 41, खाली 37
उद्यानिकी कॉलेज पाटन - कुल पद 41, खाली 32
उद्यानिकी कॉलेज जीपीएम - कुल पद 41, खाली 37
उद्यानिकी कॉलेज बलरामपुर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज बस्तर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज बिलासपुर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज कोतबा जशपुर - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज सरगुजा - कुल पद 41, खाली 40
उद्यानिकी कॉलेज चिरमिरी कोरिया - कुल पद 41, खाली 40
वानिकी कॉलेज सांकरा पाटन - कुल पद 41, खाली 37
दंतेश्वरी कॉलेज रायपुर - कुल पद 48, खाली 36
केएल उद्यानिकी कॉलेज धमतरी - कुल पद 48, खाली 14
गायत्री उद्यानिकी कॉलेज धमतरी - कुल पद 48, खाली 6
दुर्गावती उद्यानिकी कॉलेज, मेढ़ुका - कुल पद 48, खाली 39
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू एयरपोर्ट पर आतंकी हमला... रायपुर में हाई अलर्ट जारी
हालात पर हैरान सीएम
CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari