CGPSC परीक्षा में अब जरूरी होगा आधार ई-केवाईसी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Harrison Masih | Jun 26, 2025, 21:57 IST
Aadhaar e-KYC mandatory in Chhattisgarh PSC exam the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब से PSC परीक्षाओं में शामिल होने वाले हर अभ्यर्थी को आधार कार्ड के माध्यम से e-KYCकराना अनिवार्य कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब से PSC परीक्षाओं में शामिल होने वाले हर अभ्यर्थी को आधार कार्ड के माध्यम से e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) कराना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने इसके लिए 23 जून 2025 को अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कहा गया है कि आधार के जरिए e-KYC से आयोग को अभ्यर्थियों की पूरी जानकारी (नाम, जन्मतिथि, फोटो, पता आदि) पहले से मिल जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि परीक्षा में कोई फर्जी व्यक्ति या डमी कैंडिडेट शामिल न हो।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC मेंस 2024 का शेड्यूल घोषित, 26 से 29 जून तक दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
अब PSC परीक्षा फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थी का आधार से e-KYC किया जाएगा। इससे अभ्यर्थी की पहचान का पूरा डेटा सीधे आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।
परीक्षा केंद्रों पर आधार डिटेल से मिलान कर परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे डुप्लीकेट, फर्जी और भ्रामक पहचान से जुड़े मामले पूरी तरह खत्म होंगे।
राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अब उम्मीदवारों की पहचान की पुष्टि के लिए आधार आधारित e-KYC का उपयोग कर सकता है। यह पूरी प्रक्रिया स्वैच्छिक होगी, लेकिन जिन उम्मीदवारों की e-KYC होगी, उनके डेटा के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।”
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
हाल के वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बैठाने, फर्जी पहचान और पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आई थीं। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे थे। अब e-KYC से हर उम्मीदवार की एक यूनिक पहचान तैयार की जाएगी, जिससे धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग का कहना है कि इस फैसले से PSC परीक्षाएं पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित होंगी। अभ्यर्थियों को भी यह भरोसा मिलेगा कि परीक्षा में कोई फर्जी व्यक्ति उनका मौका नहीं छीन पाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC घोटाला मामले में पैसों के लेनदेन का खुलासा, ED ने लिया बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ PSC परीक्षा | CGPSC एग्जाम में ई-केवाईसी | आधार ई-केवाईसी | CGPSC exam news | CGPSC Exam Adhar E-KYC | Chattisgarh News | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC मेंस 2024 का शेड्यूल घोषित, 26 से 29 जून तक दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
क्या बदलेगा नई व्यवस्था में?
परीक्षा केंद्रों पर आधार डिटेल से मिलान कर परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे डुप्लीकेट, फर्जी और भ्रामक पहचान से जुड़े मामले पूरी तरह खत्म होंगे।
क्या कहा गया है अधिसूचना में?
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाले की जांच ED के हवाले
फर्जीवाड़े पर सख्ती क्यों जरूरी थी?
सरकार का उद्देश्य: पारदर्शिता और भरोसा
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC घोटाला मामले में पैसों के लेनदेन का खुलासा, ED ने लिया बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ PSC परीक्षा | CGPSC एग्जाम में ई-केवाईसी | आधार ई-केवाईसी | CGPSC exam news | CGPSC Exam Adhar E-KYC | Chattisgarh News | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA