ACB की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया
Harrison Masih | Jul 08, 2025, 19:24 IST
ACB action Health department accountant caught red handed taking bribe
मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को सोमवार 8 जुलाई को 54 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर सेवानिवृत्त कर्मचारी की ग्रेच्युटी रिलीज करने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।
ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत प्रकरण, राज्य सरकार सख्त, जांच के लिए रिपोर्ट तलब
यह मामला ग्राम फंदवानी के निवासी ललित सोनवानी की शिकायत के बाद सामने आया। ललित 30 जून को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने ACB को बताया कि बृजेश सोनवानी ने ग्रेच्युटी की राशि पास कराने के लिए 61 हजार रुपए की मांग की।
शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने मामले की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की, जिसमें पाया गया कि आरोपी ने पहले ही 7 हजार रुपए ले लिए हैं, और बाकी 54 हजार रुपए की डील तय हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घूस
ACB ने 8 जुलाई को ट्रैप प्लान के तहत शिकायतकर्ता को बकाया 54 हजार रुपये नकद देकर तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे पर भेजा, जहां आरोपी ने पैसा स्वीकार किया।
जैसे ही बृजेश सोनवानी ने रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की टिप्पणी, रिश्वत बरामदगी ही दोष सिद्ध करने के लिए काफी नहीं, मंडल संयोजक बरी
मुंगेली जिले में ACB द्वारा यह 7 महीनों के भीतर 6वीं कार्रवाई है, जो जिले में लगातार सामने आ रहे भ्रष्टाचार के मामलों की गंभीरता को दर्शाता है।
इससे पहले जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, उनमें शामिल हैं:
एक स्कूल प्राचार्य
राजस्व निरीक्षक
पटवारी
पुलिस का सहायक उप निरीक्षक (ASI)
सीएसपीडीसीएल (बिजली विभाग) का सब इंजीनियर
इन सभी को अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है।
ये खबर भी पढ़ें... Check Mate : एक साल की पगार ले ली रिश्वत में
बृजेश सोनवानी की गिरफ्तारी ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सेवानिवृत्त कर्मियों से भी रिश्वत मांगना यह दर्शाता है कि व्यवस्था में नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है, और इससे आम नागरिकों को समय पर लाभ नहीं मिल पाता।
ACB की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी सरकारी कर्मचारी अछूता नहीं रहेगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका हक देने की बजाय रिश्वत मांगने वाले ऐसे अधिकारियों पर अब प्रशासन और कानून दोनों की सख्त नजर है।
मुंगेली अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार | मुंगेली अकाउंटेंट गिरफ्तार | मुंगेली में ACB की कार्रवाई | Mungeli accountant arrested | ACB action in Mungeli | Mungeli News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत प्रकरण, राज्य सरकार सख्त, जांच के लिए रिपोर्ट तलब
क्या है पूरा मामला?
शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने मामले की सत्यापन प्रक्रिया शुरू की, जिसमें पाया गया कि आरोपी ने पहले ही 7 हजार रुपए ले लिए हैं, और बाकी 54 हजार रुपए की डील तय हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घूस
ढाबे में पकड़ा गया आरोपी
जैसे ही बृजेश सोनवानी ने रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की टिप्पणी, रिश्वत बरामदगी ही दोष सिद्ध करने के लिए काफी नहीं, मंडल संयोजक बरी
ACB ने अब तक कितनी कार्रवाई की है?
इससे पहले जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, उनमें शामिल हैं:
एक स्कूल प्राचार्य
राजस्व निरीक्षक
पटवारी
पुलिस का सहायक उप निरीक्षक (ASI)
सीएसपीडीसीएल (बिजली विभाग) का सब इंजीनियर
इन सभी को अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है।
ये खबर भी पढ़ें... Check Mate : एक साल की पगार ले ली रिश्वत में
स्वास्थ्य विभाग की छवि पर सवाल
ACB की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी सरकारी कर्मचारी अछूता नहीं रहेगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनका हक देने की बजाय रिश्वत मांगने वाले ऐसे अधिकारियों पर अब प्रशासन और कानून दोनों की सख्त नजर है।
मुंगेली अकाउंटेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार | मुंगेली अकाउंटेंट गिरफ्तार | मुंगेली में ACB की कार्रवाई | Mungeli accountant arrested | ACB action in Mungeli | Mungeli News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj