माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई: अब तक 31 शव बरामद
Harrison Masih | May 13, 2025, 12:28 IST
action against Maoists 31 bodies recovered bijapur chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चल रहे सबसे अभियानों में सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी में बीते कुछ दिनों से जारी मुठभेड़ों में अब तक कुल 31 माओवादी मारे जा चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ चल रहे सबसे बड़े अभियानों में सुरक्षा बलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से जारी मुठभेड़ों में अब तक कुल 31 माओवादी मारे जा चुके हैं। मारे गए माओवादी कुख्यात नेता हिड़मा की बटालियन नंबर-1 से जुड़े थे।
24 अप्रैल और 5 मई को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार माओवादी मारे गए। इसके बाद 7 मई को एक बड़े ऑपरेशन के दौरान 27 माओवादी मारे गए। अब तक मारे गए 31 में से 20 माओवादियों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 11 के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बाकी की पहचान की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... 5 महीने की प्रेग्नेंट थी गर्लफ्रेंड... डॉक्टर से बिना राय लिए खिला दी अबॉर्शन की दवा, मौत
सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा इलाके से अब तक 200 से अधिक इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), हथियार बनाने की इकाइयाँ, बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, खाद्यान्न और अन्य रसद सामग्री जब्त की है। साथ ही माओवादियों की कई अस्थायी फैक्ट्रियाँ भी नष्ट की गई हैं। यह कार्रवाई माओवादियों के साजो-सामान और रणनीतिक ढांचे को गहरा नुकसान पहुंचा रही है।
21 अप्रैल को जब माओवादियों की कर्रेगुट्टा में बड़ी मौजूदगी की पुष्टि हुई, तो करीब 10,000 जवानों को इस अभियान में लगाया गया। सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा यूनिट सहित चार राज्यों की संयुक्त सुरक्षा टीम ने इस इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 40 से 45 डिग्री तापमान के बीच बीते 17 दिनों से लगातार पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... आज 51 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज
पिछले 15 महीनों में बस्तर क्षेत्र में 42 से अधिक फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) की स्थापना और "नियद नेल्ला नार" यानी "आपका अच्छा गांव" योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों के चलते माओवादियों का प्रभाव क्षेत्र सिमटता जा रहा था। दबाव बढ़ने के कारण माओवादियों ने कर्रेगुट्टा को नया ठिकाना बना लिया था, जहां से शीर्ष माओवादी नेता बसव राजू, दामोदर, हिड़मा और चंद्रन्ना अपनी गतिविधियाँ चला रहे थे।
विशेषज्ञों का मानना है कि कर्रेगुट्टा ऑपरेशन माओवाद के विरुद्ध अब तक की सबसे सफल और निर्णायक कार्रवाइयों में से एक है। सुरक्षा बलों की सतत मौजूदगी, सही खुफिया जानकारी, विकास योजनाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्ग पर टूट पड़ा जंगली सूअर, अस्पताल में तोड़ा दम
सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। कर्रेगुट्टा और आसपास के क्षेत्रों में माओवादियों के बचे हुए ठिकानों की पहचान कर उन्हें पूरी तरह से समाप्त करने की तैयारी चल रही है।
बीजापुर के कर्रेगुट्टा इलाके में चल रहा यह अभियान माओवाद के खात्मे की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ है। माओवादियों को मिली इस बड़ी हार ने सुरक्षा बलों के हौसले को मजबूत किया है और बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के प्रयासों को नई गति दी है।
ये खबर भी पढ़ें... CBSE Board Result 2025 : 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें...
Police Action against Maoists | Maoists | Bijapur | chattisgarh | माओवादियों के शव | छत्तीसगढ़ का नक्सलगढ़ बीजापुर | बीजापुर के समाचार
मुठभेड़ का सिलसिला
ये खबर भी पढ़ें... 5 महीने की प्रेग्नेंट थी गर्लफ्रेंड... डॉक्टर से बिना राय लिए खिला दी अबॉर्शन की दवा, मौत
माओवादी ठिकानों पर प्रहार
बड़ी संख्या में जवान
ये खबर भी पढ़ें... आज 51 हजार हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज
कर्रेगुट्टा ऐसे बना माओवादियों का नया अड्डा
माओवादियों के खिलाफ निर्णायक मोड़
ये खबर भी पढ़ें... बुजुर्ग पर टूट पड़ा जंगली सूअर, अस्पताल में तोड़ा दम
आगे की रणनीति
बीजापुर के कर्रेगुट्टा इलाके में चल रहा यह अभियान माओवाद के खात्मे की दिशा में एक ऐतिहासिक मोड़ है। माओवादियों को मिली इस बड़ी हार ने सुरक्षा बलों के हौसले को मजबूत किया है और बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापना के प्रयासों को नई गति दी है।
ये खबर भी पढ़ें... CBSE Board Result 2025 : 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें...
Police Action against Maoists | Maoists | Bijapur | chattisgarh | माओवादियों के शव | छत्तीसगढ़ का नक्सलगढ़ बीजापुर | बीजापुर के समाचार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA