AIIMS प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने की मरीज की पिटाई

Marut raj | Oct 18, 2024, 14:21 IST
Share
AIIMS Raipur doctor patient assault the sootr
AIIMS Raipur doctor patient assault the sootr

AIIMS Raipur : रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिंदाल के अनुसार एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ( MS ) को जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

AIIMS Raipur : एम्स रायपुर ( AIIMS Raipur ) में मरीज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट डॉक्टर द्वारा की गई है। मामला बढ़ने पर एम्स प्रशासन हरकत में आया है। उसने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्लास्टिक सर्जरी विभाग कीघटना बताई जा रही है।

मरीज का ऑपरेशन हुआ था

जानकारी के अनुसार बिलासपुर से आए एक मरीज का ऑपरेशन हुआ है। मरीज का कहना है ऑपरेशन के बाद उसे रात 9:30 होश आया। होश में आने पर उसके सिर में दर्द हो रहा था। मरीज का कहना है कि उसने सीने के दाईं तरफ ऑपरेशन हुआ। उसे सिर के बाईं तरफ के हिस्से में दर्द दे रहा था। मरीज ने अपनी पत्नी को इस दर्द के बारे में जानकारी दी। पत्नी ने देखा तो पति का सिर सुजा हुआ था।

एक मरीज के सीने की दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसने सिरदर्द की शिकायत की थी। इस पर उसने जब डॉक्टर से सवाल पूछा तो डॉक्टर भड़क गया और मरीज के साथ मारपीट कर दी।
इस बारे में महिला ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने कहा कि हम नहीं बता पाएंगे। इस बारे में ऑपरेशन थियेटर में जो डॉक्टर हैं, वो ही बेहतर बता पाएंगे। इसके बाद मरीज डॉक्टर के ऑपरेशन थियेटर से बाहर आने का इंतजार करता रहा।

डॉक्टर रात लगभग 11 बजे आए तो उनको मरीज ने सिर दर्द के बारे में बताया। मरीज का कहना था कि उसे ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई उसके सिर में मारा है या खींचा है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि तुम्हारे कहने का मतलब क्या है ? क्या ऑपरेशन थियेटर हम तुमको मार रहे थे? मरीज का कहना है कि यह कहते हुए डॉक्टर ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए और उसकी पत्नी को भी धक्का दिया।

ये खबर भी पढ़ें... एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ED के चक्कर में फंसीं

इस बारे में रायपुर एम्स के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदाल कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिंदाल के अनुसार एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ( MS ) को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे जल्द ही रिपोर्ट सौंपने को भी कहा गया है।

FAQ

  1. रायपुर में एम्स का पता क्या है ?
    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एम्स जीई रोड , टाटीबंध क्षेत्र में है।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • AIIMS Raipur News
  • Raipur AIIMS
  • रायपुर एम्स
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • Raipur AIIMS hospital
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा