छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, सरगुजा-बिलासपुर संभाग में बाढ़ का खतरा

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Alert of heavy rain and thunderstorm in Chhattisgarh the sootr
Alert of heavy rain and thunderstorm in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में मॉनसून का असर अब पूरी तरह से दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जोरदार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

छत्तीसगढ़ में मॉनसून का असर अब पूरी तरह से दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जोरदार बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इन संभागों के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट

रुक-रुक कर बारिश की संभावना

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी आकाश में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। रायपुर में इस दौरान तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather : छाता लेकर निकलें , कई जगहों पर हो सकती है बारिश

बीते 24 घंटे का हाल और तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है। तापमान की बात करें तो, बीते दिन रायपुर और माना में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में मानसून की मार से 7 जिलों में बाढ़ का खतरा, कई इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

सक्रिय हुए कई मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके कारण यह भारी बारिश हो रही है:
मॉनसून की द्रोणिका समुद्र तल पर मॉनसून की द्रोणिका अब श्री गंगानगर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... मानसून की दस्तक के साथ बोर खनन पर हटा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

चक्रवाती परिसंचरण बना

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके अतिरिक्त, उत्तर गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी हिस्सों तक समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसमी गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट | सरगुजा बारिश | बिलासपुर बारिश | मानसून छत्तीसगढ़ | भारी बारिश छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh rain alert | Sarguja Rain | Bilaspur Rain | Monsoon Chhattisgarh | Heavy rain Chhattisgarh

Tags:
  • Chhattisgarh rain alert
  • भारी बारिश छत्तीसगढ़
  • Heavy rain Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ बारिश अलर्ट
  • मानसून छत्तीसगढ़
  • Monsoon Chhattisgarh
  • सरगुजा बारिश
  • बिलासपुर बारिश
  • Sarguja Rain
  • Bilaspur Rain
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर