CG Weather : छाता लेकर निकलें , कई जगहों पर हो सकती है बारिश

Kanak Durga Jha | Dec 07, 2024, 14:55 IST
Share
CG Weather Update Live News the sootr
CG Weather Update Live News the sootr

CG Weather Update : मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार से आगामी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदला गया है। राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम गति से बारिश हो रही है। हालांकि, कई हिस्सों में मौसम साफ है, लेकिन अगले दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।

PSC ऑफिस के प्यून की 2ND रैंक..जिस दफ्तर में थे चपरासी,अब उसी में अफसर

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 समुद्री मील तक की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी क्षेत्र एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बने रहेगी।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार से आगामी दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के दक्षिणी भाग में आने वाले तीन दिन तक एक दो जगह पर बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच दो दिन में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है। अगले सप्ताह से राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है।

CGPSC Scam में टामन सिंह की राइट हैंड आरती वासनिक के घर CBI छापा

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

बस्तर में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश

वहीं, शुक्रवार को सबसे ज्यादा बारिश बस्तर जिला के नागपुर स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रायपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही बादल छाए रहने की भी संभावना है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान क्या है ?
    मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के दक्षिणी भाग में एक-दो जगहों पर बादल छाए रहने की संभावना है।
  2. सबसे ज्यादा बारिश और तापमान किस जगह पर दर्ज किया गया है ?
    सबसे ज्यादा बारिश बस्तर जिले के नागपुर स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बालोद में 33 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
  3. न्यूनतम तापमान में कब और कितना परिवर्तन हो सकता है ?
    अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • CG weather
  • सीजी मौसम
  • छत्तीसगढ़ बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज
  • छत्तीसगढ़ मौसम आज
  • छत्तीसगढ़ मौसम चेतावनी
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ मौसम बदला
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • cg Weather News
  • छत्तीसगढ़ मौसम पूर्वानुमान
  • CG Weather Today
  • CG Weather Update
  • CG Weather Forecast
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर