अंबिकापुर में 65 लाख का राशन घोटाला! सहकारी समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 6 पर FIR दर्ज

Harrison Masih | Oct 10, 2025, 17:27 IST
Share
ambikapur-ration-scam-65-lakh-fraud-case-fir-registered the sootr
ambikapur-ration-scam-65-lakh-fraud-case-fir-registered the sootr

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गरीबों के हक का राशन बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा नेता की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच कराई तो ₹65 लाख का राशन घोटाला उजागर हुआ।

Ambikapur. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गरीबों के हक पर डाका डालने वाला एक बड़ा राशन घोटाला (Ambikapur Ration scam) सामने आया है। यहां करीब ₹65 लाख रुपए के चावल, शक्कर और चना का गबन किया गया है। यह खुलासा तब हुआ जब भाजपा नेता आलोक दुबे ने इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से की। जांच के बाद मामला इतना गंभीर पाया गया कि पुलिस ने सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 अन्य पर धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत FIR दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राशन घोटाला, 7000 टन चावल की हेराफेरी, 19 दुकानदारों पर FIR

कलेक्टर की जांच में सामने आया बड़ा खेल

अंबिकापुर जिले में 62 सरकारी राशन दुकाने संचालित हैं। इनमें से एक जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाली दुकान में लंबे समय से गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थी। भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर कलेक्टर अजीत वसंत ने खाद्य विभाग के निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा को जांच का आदेश दिया।

जांच के दौरान यह पाया गया कि दुकानों में जितना राशन होना चाहिए, उतना मौजूद नहीं था। यानी गरीबों के लिए भेजा गया सरकारी चावल, शक्कर और चना निजी दुकानों और माफियाओं को बेच दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ PDS राशन घोटाला : हितग्राहियों का अंगूठा लगाकर 16 लाख का राशन डकार गए बीजेपी नेता

इतनी मात्रा में किया गया राशन का गबन

फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट में सामने आया कि 1631 क्विंटल चावल, 48 क्विंटल चना, और कई क्विंटल शक्कर का गबन किया गया है। इस पूरे घोटाले की कुल कीमत लगभग ₹65 लाख रुपए बताई जा रही है।

छह लोगों पर FIR दर्ज

फूड इंस्पेक्टर शिव कुमार मिश्रा ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में शामिल हैं –

  • पवन सिंह, अध्यक्ष (निवासी – घुटरापारा)
  • सुनिता पैकरा, उपाध्यक्ष
  • फरहान सिद्दीकी, सहायक विक्रेता
  • प्रिंस जायसवाल, सहायक विक्रेता
  • सैफ अली, विक्रेता
  • मुकेश यादव, कर्मचारी
सभी पर धोखाधड़ी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें... राशन घोटाला : अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा पर केस दर्ज

अंबिकापुर में राशन घोटाला: 3 पॉइंट्स में समझें

  1. ₹65 लाख का राशन गायब: अंबिकापुर में सहकारी समिति द्वारा गरीबों के लिए भेजा गया चावल, चना और शक्कर बाजार में बेच दिया गया। जांच में 1631 क्विंटल चावल और 48 क्विंटल चना के घोटाले का खुलासा हुआ।
  2. BJP नेता की शिकायत पर खुला मामला: भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच कराई, जिसमें राशन दुकानों में स्टॉक की भारी कमी पाई गई।
  3. FIR दर्ज, टीम गठित: फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट परअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 विक्रेताओं समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

गिरफ्तारी के लिए गठित हुई विशेष टीम

एफआईआर के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। शुरुआती तौर पर आरोपियों को जमानत मिलने की आशंका थी, लेकिन शिकायतकर्ता आलोक दुबे के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने धारा 409 (सरकारी धन के गबन) भी जोड़ी, जिससे मामला और गंभीर अपराध श्रेणी में आ गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में राशन घोटाला मामला, पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर साधा निशाना बोले- अब खाद्य मंत्री का इस्तीफ़ा लेंगे?

आगे की कार्रवाई

प्रशासन अब राशन दुकानों की विस्तृत जांच करा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य राशन दुकानों पर भी कार्रवाई हो सकती है। अंबिकापुर का यह मामला अब पूरे प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।

FAQ

  1. अंबिकापुर राशन घोटाले में कितनी राशि का घोटाला हुआ है?
    जांच में सामने आया है कि गरीबों के हक का लगभग ₹65 लाख मूल्य का राशन (चावल, चना और शक्कर) घोटाला किया गया है।
  2. अंबिकापुर राशन घोटाले में किन लोगों पर FIR दर्ज हुई है?
    पुलिस ने सहकारी समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्दीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है।
  3. अंबिकापुर राशन घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?
    भाजपा नेता आलोक दुबे की शिकायत पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जांच कराई, जिसमें खाद्य विभाग के निरीक्षण के दौरान राशन स्टॉक में भारी कमी पाई गई और घोटाले का खुलासा हुआ।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ राशन घोटाला
  • अंबिकापुर
  • राशन घोटाला
  • अंबिकापुर में राशन घोटाला
  • Ambikapur Ration scam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा