PM मोदी ने दी फ्लाइट की ये सुविधा, लोग बोले - ये क्या मजाक है...
Kanak Durga Jha | Nov 30, 2024, 17:04 IST
ambikapur to bilaspur flight scheduled Released
एयरपोर्ट से फिलहाल बिलासपुर के लिए उड़ान भरने की सुविधा दी गई है। लेकिन, यह सुविधा लोगों को पसंद नहीं आ रही। अंबिकापुर के कई लोग इस सुविधा से नाखुश हैं।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में हाल ही में एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है। एक महीने पहले ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबिकापुर के एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ किया था। एयरपोर्ट से फिलहाल बिलासपुर के लिए उड़ान भरने की सुविधा दी गई है। लेकिन, यह सुविधा लोगों को पसंद नहीं आ रही। बीजेपी नेता, व्यवसायी समेत अंबिकापुर के कई लोग इस सुविधा से नाखुश हैं। लोगों का कहना है कि यह सुविधा किसी काम की नहीं है।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग ने 19 दिसंबर से अंबिकापुर-बिलासपुर रूट में हवाई सेवा शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। बता दें कि लंबे इंतजार के बाद 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। इस एयरपोर्ट से 72 सीटर विमानों का संचालन हो सकेगा।
जिस जमीन पर बसी थी कॉलोनी , वहीं उगा दी पटवारियों ने धान की फसल
अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा पर लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इस सुविधा को लेकर बीजेपी नेता कैलाश मिश्रा ने कहा कि यह सेवा मजाक है और पूरी तरह से फेल हो जाएगी। अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए कौन प्लेन में बैठेगा। लोगों की मांग रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी सेवा की है। वहीं एक वयवसायी ने इस सुविधा को बेकार बताते हुए कहा कि, यह सुविधा किसी काम की नहीं है। अंबिकापुर से दिल्ली-वाराणसी और लखनऊ के लिए उड़ान की सुविधा दी जानी चाहिए।
दरअसल, बिलासपुर से अंबिकापुर की दूरी लगभग 220 किलोमीटर है। दूरी देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अंबिकापुर से बिलासपुर जाने के लिए बस से 3 घंटे लग सकते हैं। इसका किराया 400 रुपए तक लग सकता है। अगर ट्रेन से सफर तय किया जाए तो, तीन घंटे में सफर तय होगा। अंबिकापुर से बिलासपुर का AC कोच का किराया सिर्फ 870 रुपए है। वहीं अगर फ्लाइट की सुविधा का लाभ लिया गए तो किराया बस और ट्रेन के मुकाबले चौगुनी होगी। फ्लाइट से चेक इन और चेक आउट करते में भी समय बर्बाद होगा।
पैसा डबल कराने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
हवाई सेवा का शेड्यूल जारी
जिस जमीन पर बसी थी कॉलोनी , वहीं उगा दी पटवारियों ने धान की फसल
हवाई सुविधा को लोगों ने बताया मजाक
लोगों ने सुविधा को क्यों बताया बेकार
पैसा डबल कराने का झांसा देकर 85 लाख की ठगी
FAQ
- अंबिकापुर एयरपोर्ट से किस रूट पर उड़ान सेवा दी गई है?
अंबिकापुर से बिलासपुर रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की गई है, जो सप्ताह में तीन दिन चलती है। - लोग हवाई सेवा से नाखुश क्यों हैं?
अंबिकापुर से बिलासपुर की दूरी कम है (220 किमी), जिसे ट्रेन या बस से आसानी और कम खर्च में तय किया जा सकता है। फ्लाइट का किराया और समय बस व ट्रेन से अधिक है, इसलिए लोग इसे बेकार मान रहे हैं। - लोगों की क्या मांग है?
लोगों का कहना है कि अंबिकापुर से रायपुर, वाराणसी, लखनऊ और दिल्ली के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जानी चाहिए।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari