सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को दी जमानत, सरकार के तर्कों पर उठाए सवाल

Harrison Masih | Jul 17, 2026, 17:23 IST
Share
अमित बघेल को जमानत 2026
अमित बघेल को जमानत 2026

बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में नहीं रखा जा सकता।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च अदालत ने अमित बघेल के साथ सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी जमानत दे दी है। इसके साथ ही उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय एक महत्वपूर्ण शर्त भी लगाई है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अमित बघेल अगले तीन महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं करेंगे। इस अवधि के दौरान उन्हें जिले से बाहर रहना होगा।

हाईकोर्ट का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बदला

अमित बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.बी. सुरेश और अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया।

सरकार की ओर से कहा गया कि मामले के अन्य आरोपी करीब सात महीने से जेल में हैं, जबकि अमित बघेल की हिरासत अवधि अपेक्षाकृत कम है। इसी आधार पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि केवल हिरासत की अवधि कम होना जमानत खारिज करने का आधार नहीं हो सकता। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए जमानत मंजूर कर ली गई।

किंगपिन बताए जाने पर कोर्ट ने उठाए सवाल

राज्य सरकार ने अमित बघेल को बलौदाबाजार हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता यानी "किंगपिन" बताया था। सरकार का आरोप था कि पूरी घटना उनके इशारे पर हुई।

बचाव पक्ष ने अदालत में कहा कि इस आरोप के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पहलू पर सवाल उठाए और माना कि मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है तथा जांच से जुड़े दस्तावेज रिकॉर्ड पर उपलब्ध हैं।

कोर्ट ने पूछा- कब तक जेल में रखेंगे?

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि जब जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट भी दाखिल हो गई है, तो आरोपी को आखिर कब तक जेल में रखा जाएगा।

अदालत ने माना कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को अनिश्चितकाल तक जेल में रखना उचित नहीं है। इसी आधार पर तीनों आरोपियों को जमानत देने का फैसला किया गया।

amit baghel case
amit baghel case


हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत

करीब दो महीने पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

हाईकोर्ट की एकलपीठ ने कहा था कि आरोपियों ने 7 से 8 हजार लोगों की भीड़ को उकसाया, जिसके कारण सरकारी और निजी संपत्ति को लगभग 13 से 14 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

अदालत ने यह भी माना था कि हिंसा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर जानलेवा हमला किया गया। ऐसे गंभीर मामलों में जमानत नहीं दी जा सकती।

क्या है बलौदाबाजार हिंसा मामला?

10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में एक सामाजिक मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए थे।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मंच से कुछ नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए, जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में प्रवेश कर लिया।

कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय में लगाई गई थी आग

हिंसक भीड़ ने कलेक्टोरेट परिसर में जमकर तोड़फोड़ की थी। सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। कलेक्टोरेट भवन और अन्य सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जवानों पर पत्थर, लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी और कर्मचारी घायल हुए थे।

पहले भी मिल चुकी है जमानत

अमित बघेल को हाल ही में सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में भी जमानत मिल चुकी है। अब बलौदाबाजार हिंसा मामले में भी राहत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बलौदाबाजार हिंसा : मास्टरमाइंड अमित बघेल की जमानत याचिका हाई कोर्ट में खारिज

बलौदाबाजार हिंसा : सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब

अमित बघेल हेट स्पीच केस : कांग्रेस नेताओं के साथ डीजीपी से मिले विधायक देवेंद्र यादव

बलौदाबाजार हिंसा : भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष-महासचिव सहित 3 गिरफ्तार

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • बलौदाबाजार हिंसा
  • छत्तीसगढ़ क्रांति सेना
  • अमित बघेल
  • अमित बघेल हेट स्पीच केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा