छत्तीसगढ़ की सियासत के लिए ये तीन दिन रहेंगे अहम, 2 दिग्गज तैयार करेंगे मास्टर प्लान
thesootr Desk | Jun 21, 2025, 16:46 IST
Shah and Pilot will visit Chhattisgarh the sootr
आने वाले हफ्ते में छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने वाली है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को 2 दिन के छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वहीं सचिन पायलट 23 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे।
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने वाली है। बीजेपी और कांग्रेस के दो दिग्गज नेता राज्य के दौरे पर रहेंगे। जिसे लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को 2 दिन के छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। जिसमें राज्य के वर्तमान सुरक्षा हालात और नक्सल उन्मूलन अभियानों की समीक्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: पुलिस को मिली सफलता, तीन आदिवासियों की हत्या के आरोप में 5 नक्सल समर्थक गिरफ्तार
इसके अगले दिन केंद्रीय गृहमंत्री 23 जून को गृह मंत्री नारायणपुर जिले का दौरा करेंगे, जहां वे जवानों से संवाद करेंगे और नक्सल प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा करेंगे। और इसी रोज वो वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काे लेकर करेंगे बैठक
वहीं इसी रोज सचिन पायलट भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे संगठन की समीक्षा करने के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति पर पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे। शाह का दौरा जहां मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाए के मिशन के अहम माना जा रहा है। तो वहीं सचिन पायलट का दौरा प्रदेश में अलग-थलग पड़े पार्टी के संगठन के लिए नए सृजन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: News Strike: बिगड़े बोल बोलने वालों की लगेगी क्लास, अमित शाह सिखाएंगे बयान और बर्ताव का सलीका
जानकारी के मुताबिक पायलट का फोकस संगठनात्मक समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान प्रदेश में पार्टी की वर्तमान स्थिति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पायलट कुछ जिलों का दौरा भी कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान एक ओर जहां दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या पर 'अंतिम प्रहार' की रणनीति बनेगी वहीं विधानसभा चुनाव के बाद हाशिए पर पहुंच चुके कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात
त्तीसगढ़ की सियासत | अमित शाह का दौरा | Chattisgarh News| छत्तीसगढ़ की सियासत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧

नक्सल प्रभावित का करेंगे दौरा

संगठन में जान फूकेंगे पायलट
वहीं इसी रोज सचिन पायलट भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे संगठन की समीक्षा करने के साथ ही पार्टी की आगामी रणनीति पर पार्टी नेताओं से चर्चा करेंगे। शाह का दौरा जहां मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाए के मिशन के अहम माना जा रहा है। तो वहीं सचिन पायलट का दौरा प्रदेश में अलग-थलग पड़े पार्टी के संगठन के लिए नए सृजन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: News Strike: बिगड़े बोल बोलने वालों की लगेगी क्लास, अमित शाह सिखाएंगे बयान और बर्ताव का सलीका
संगठन की मजबूती पर फोकस
जानकारी के मुताबिक पायलट का फोकस संगठनात्मक समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। इस दौरान प्रदेश में पार्टी की वर्तमान स्थिति और कार्यकर्ताओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पायलट कुछ जिलों का दौरा भी कर सकते हैं। तो कुल मिलाकर अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान एक ओर जहां दशकों से चली आ रही नक्सलवाद की समस्या पर 'अंतिम प्रहार' की रणनीति बनेगी वहीं विधानसभा चुनाव के बाद हाशिए पर पहुंच चुके कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात
त्तीसगढ़ की सियासत | अमित शाह का दौरा | Chattisgarh News| छत्तीसगढ़ की सियासत
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari