केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात
Krishna Kumar Sikander | May 15, 2025, 19:36 IST
Union Home Minister Amit Shah met the injured soldiers at AIIMS the sootr
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन में घायल हुए जवानों से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के एम्स में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सल विरोधी ऑपरेशन में घायल हुए जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों का हालचाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ बोर्ड दे रहा 10वीं-12वीं के छात्रों को ग्रेड सुधार का मौका, आवेदन 20 मई से
नक्सल विरोधी ऑपरेशन में घायल हो गए थे 18
छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में 21 दिनों तक चले नक्सल विरोधी ऑपरेशन में 18 जवान घायल हो गए थे। इस अभियान में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम गंभीर रूप से घायल हुए थे। बेहतर इलाज के लिए इन जवानों को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा, "44 डिग्री सेल्सियस तापमान, बिना छाया और पानी के कठिन परिस्थितियों में हमारे सुरक्षा बलों ने 21 दिन तक नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगा। मैं जवानों के साहस को नमन करता हूँ।" उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई ने राज्य में सुशासन स्थापित करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
ये खबर भी पढ़ें... कोंडागांव में पीएटी परीक्षा : अधिकारियों की लापरवाही से चार छात्र वंचित
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा, "राज्य सरकार घायल जवानों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।" यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें सुरक्षा बलों ने कठिन परिस्थितियों में असाधारण साहस और समर्पण का परिचय दिया।
ये खबर भी पढ़ें... न्याय की आस में भटक रहे सहायक शिक्षक
union home minister | Amit Shah | injured | soldiers | AIIMS | Delhi | Raipur | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह | एम्स दिल्ली | रायपुर
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ बोर्ड दे रहा 10वीं-12वीं के छात्रों को ग्रेड सुधार का मौका, आवेदन 20 मई से
नक्सल विरोधी ऑपरेशन में घायल हो गए थे 18 जवान
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर में बारातियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत
सीएम साय ने की जवानों की बहादुरी की सराहना
ये खबर भी पढ़ें... कोंडागांव में पीएटी परीक्षा : अधिकारियों की लापरवाही से चार छात्र वंचित
जवानों को हर संभव मदद का आश्वासन: डिप्टी सीएम शर्मा
ये खबर भी पढ़ें... न्याय की आस में भटक रहे सहायक शिक्षक
union home minister | Amit Shah | injured | soldiers | AIIMS | Delhi | Raipur | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह | एम्स दिल्ली | रायपुर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari