अमित शाह ने कहा - विद्यासागर जी का कण-कण राष्ट्र को समर्पित

Kanak Durga Jha | Feb 06, 2025, 15:31 IST
Share
Amit Shah said - Every particle of Vidyasagar ji is dedicated to nation
Amit Shah said - Every particle of Vidyasagar ji is dedicated to nation

Union Home Minister Amit Shah In CG : डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए।

Union Home Minister Amit Shah In CG : डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी के जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र को समर्पित रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले मुस्लिम पकड़े, NIA का एक्शन

देश की पहचान इंडिया नहीं भारत है

शाह ने कहा कि, तप और साधना से उन्होंने भारत और भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई। शाह ने आगे कहा कि महाराज जी केवल संत नहीं थे। वे विद्वान पुरुष थे, जिन्होंने नए विचार को जन्म दिया। शाह आगे बोले, देश की पहचान इंडिया नहीं भारत से होनी चाहिए।

जी-20 की मेजबानी के दौरान दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्षों को निमंत्रण PMO भारत के नाम से गया। केंद्रीय गृहमंत्री ने ये बातें डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित विनयांजलि सभा में कही। उनके साथ सीएम साय भी मौजूद हैं। शाह ने आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का भी जारी किया।

ये खबर भी पढ़िए... लड़की देखकर बिगड़ा बैलेंस... 3 नाबालिग दोस्तों की मौत

18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री और आरएसएस प्रमुख भी कर चुके हैं मुलाकात

डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं।

विद्यासागर महाराज ने समाज को देशभक्ति और संयम का रास्ता दिखाया। राष्ट्र संत विद्यासागर महाराज का जीवन राष्ट्रभक्ति और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित कई सामाजिक प्रकल्प आज भी डोंगरगढ़ में सक्रिय हैं।

ये खबर भी पढ़िए... लड़के को गोद में बिठाकर कार चला रही थी रशियन लड़की...पकड़ी गई

FAQ

  1. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर क्या कहा?
    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज का जीवन क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने तप और साधना से भारत और भारतीय संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई।
  2. अमित शाह ने देश की पहचान को लेकर क्या बयान दिया?
    अमित शाह ने कहा कि देश की पहचान इंडिया से नहीं बल्कि भारत से होनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि जी-20 की मेजबानी के दौरान अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण PMO भारत के नाम से भेजा गया था।
  3. डोंगरगढ़ क्षेत्र को महातीर्थ क्यों कहा जा रहा है?
    डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल मौजूद हैं। आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि बनने के बाद यह क्षेत्र महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : तमन्ना भाटिया आज आएंगी रायपुर

Tags:
  • Acharya Vidyasagar Maharaj
  • Vidyasagar Maharaj Samadhi
  • Acharya Shri Vidyasagar
  • Acharya Vidyasagar Ji Maharaj
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई