बदमाशों के लिए माफी स्कीम, दिलाए जाएंगे सरकारी फायदे... जानिए प्लान

Marut raj | Feb 10, 2024, 17:54 IST
Share
सीजी
सीजी

समाज में क्राइम को कंट्रोल करने के लिए अनूठी पहल सामने आई है। इसमें उन लोगों को भी सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने की पहल की जाएगी, जिनकी सीआर यानी सामाजिक छवि खराब थी या कभी आपराधिक अपराध रहा था, लेकिन अब सुधर गए हैं।

रायपुर. अब तक आपने किसानों, उद्योगपतियों आदि- आदि के लिए कर्ज माफी या इस तरह की अन्य माफी स्कीम सुनी होगी, लेकिन हम आपको एक अलग ही तरह की माफी स्कीम के बारे में बता रहे हैं। यह स्कीम है गुंडे-बदमाशों के लिए। जी हां, आपने सही पढ़ा, बदमाशों के लिए माफी। यह स्कीम गुंडे-बदमाशों के लिए ही है। ऐसे गुंडे-बदमाश जिन्होंने क्राइम करना छोड़ दिया है। इन लोगों को सरकारी फायदे दिलाए जाएंगे।

साय सरकार की पुलिस अधिकारियों को दो टूक - डंडा चलाओ पुलिसिंग की जरूरत

इन्हें मिलेगा फायदा:

हनी ट्रैप पर सुनवाई, ex cm kamalnath मामले में शासन से लगी आपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर के नए एसएसपी संतोष सिंह ने गुंडे बदमाशों को सुधरने के लिए नई स्कीम बनाई है। पुलिस उन पुराने आरोपियों की माफी लिस्ट तैयार कर रही है, जो बीते कई सालों से एक बार भी जेल नहीं गए हैं और वो समाज में अच्छा जीवन जी रहे हैं। पुलिस, जिला प्रशासन की मदद से अब ऐसे बदमाशों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल कर रही है। पुलिस ने ऐसे बदमाशों की सीएसपी ऑफिस में परेड कराई। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडिया में एसएसपी संतोष सिंह के साथ ही रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और जिला पंचायत सीईओ विश्वरूप भी दिखाई दे रहे।

पत्रकार जीनत सिद्दीकी के साथ हुआ बड़ा कांड, जानें क्या है मामला

थाने में 190 गुंडा बदमाशों की हाजिरी
रायपुर पुलिस ने कुछ महीने पहले इलाके में गुंडई करने वाले सभी नए पुराने बदमाशों को थानों में जमा किया। 190 से ज्यादा नामजद बदमाश पुलिस के बुलावे पर थाने पहुंचे। उन्हें थानेदारों ने समझाइश देते हुए, शांति से जीवन जीने के लिए चेताया। साथ ही कहा गया कि जब भी बुलाया जाए फौरन थाने आना होगा। ज्ञात हो कि शनिवार को नवा रायपुर में पुलिस अफसरों की एक कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की गई । इसमें भी क्राइम को कंट्रोल करने और नशे पर अंकुश लगाने के लिए फोकस किया गया ।

राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2023 की तारीख नहीं बढ़ेगी,सोमवार को अंतिम बैठक

Tags:
  • माफी स्कीम
  • सरकारी फायदे
  • बदमाशों के लिए माफी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा