पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को अग्रिम जमानत, हाई कोर्ट ने जांच पर उठाए सवाल

Arun Tiwari | May 05, 2026, 09:57 IST
Share
anil-tuteja-bail-high-court
anil-tuteja-bail-high-court

झारखंड शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली। अदालत ने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

RAIPUR : झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत देते हुए जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि जब टुटेजा पिछले डेढ़ साल से जेल में थे, तो इस दौरान उनसे पूछताछ क्यों नहीं की गई।

यह आदेश सिंगल बेंच द्वारा पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर टुटेजा को सशर्त अग्रिम जमानत दी जा रही है। मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया था।

क्या है मामला:

आरोप है कि पूर्व आईएएस अनिल टुटेजाऔर अन्य लोगों ने झारखंड में छत्तीसगढ़ के आबकारी मॉडल के आधार पर अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक सिंडिकेट बनाया। इस दौरान आबकारी नीति में बदलाव कर अपने करीबी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया और करोड़ों रुपए का अवैध कमीशन कमाया गया। हालांकि, टुटेजा की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि यह मामला उन्हें अनावश्यक रूप से जेल में रखने की साजिश का हिस्सा है।

याचिका में क्या कहा:

याचिका में यह भी तर्क दिया गया कि जब किसी एक मामले में जमानत मिलती है, तो दूसरी एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल में बनाए रखने की कोशिश की जाती है। बचाव पक्ष ने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों में कई जांच एजेंसियों ने छापेमारी की, लेकिन टुटेजा के पास से कोई भी अवैध संपत्ति या बेहिसाब नकदी बरामद नहीं हुई। साथ ही, जांच एजेंसियों के पास ऐसा कोई ठोस डिजिटल या वित्तीय साक्ष्य भी नहीं है, जो उन्हें झारखंड के अधिकारियों से जोड़ता हो।

टुटेजा को सशर्त ज़मानत:

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि जांच एजेंसियों ने अब तक टुटेजा को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया है, जबकि अन्य कई आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक हिरासत में रखना उचित नहीं है। जमानत देते समय अदालत ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं।

टुटेजा को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके और समान राशि के दो सॉल्वेंट श्योरिटी पर रिहा करने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित न करने की हिदायत दी गई है। यदि वे इन शर्तों का पालन नहीं करते हैं, तो जांच एजेंसी को उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए आवेदन करने की छूट दी गई है।

ज़मानत का विरोध:

जांच एजेंसी ने जमानत का विरोध करते हुए टुटेजा को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया। उनका कहना था कि उन्होंने रायपुर में बैठकर झारखंड के अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। बावजूद इसके, अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें राहत प्रदान की।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ मैनपावर घोटाला: 7 आरोपी गिरफ्तार, 3200 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ा है ये मामला

सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव जेल से रिहा, शराब घोटाले के आरोपियों को मिली राहत

3200 करोड़ वाले शराब घोटाले में 29 अफसरों पर शिकंजा, ED की मांग पर सरकार ने दी अभियोजन की मंजूरी

शराब घोटाले में बड़ी गिरफ्तारी: ACB ने आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर को दबोचा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • ईओडब्ल्यू
  • एसीबी
  • पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा
  • भारतीय दंड संहिता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच