गोयल के बेटे-बहू की जमानत याचिका खारिज

Arun Tiwari | Jan 30, 2025, 09:26 IST
Share
Bail plea of ​​Goyals son and daughter-in-law rejected
Bail plea of ​​Goyals son and daughter-in-law rejected

छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाले में गिरफ्तार उद्योगपति श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका की जमानत याचिका को CBI की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया।

छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाले में गिरफ्तार उद्योगपति श्रवण गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका की जमानत याचिका को CBI की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया। सोमवार को दोनों की जमानत याचिका पर विशेष अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें CBI ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत का विरोध किया।

CBI ने अदालत में दलील दी कि जमानत मिलने से जांच प्रभावित हो सकती है और मामले में साक्ष्य का नुकसान हो सकता है। CBI ने आरोप लगाया कि शशांक गोयल और भूमिका की घोटाले में संलिप्तता है। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश लीलाधर साय यादव ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... CG Breaking : महाकुंभ में भगदड़ से 40 मौतें...UP-CG बॉर्डर पर 15KM जाम

क्या है CGPSC घोटाला?

यह घोटाला 2020 से 2022 के बीच आयोजित हुई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है। इस भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद उठे थे, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य उच्च पदों पर चयनित लोगों के रिश्तेदारों के नाम सामने आए थे।

आरोप है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेसी नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी दिलवाने के लिए यह तरीके अपनाए। CBI ने इस मामले की जांच शुरू की और पहले ही CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... 40 मौत के बाद महाकुंभ के लिए 15KM जाम... CG से जाने वाले बदल लें मार्ग

2020 से 2022 की परीक्षाओं की जांच कर रही CBI

2020 और 2021 में CGPSC ने क्रमशः 175 और 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। 2022 में हुई प्री-एग्जाम में 2,565 अभ्यर्थी पास हुए थे, जबकि मई 2022 में आयोजित मेन्स परीक्षा में 509 अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी। इसके बाद, मई 2023 में 170 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। इस चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, जिनकी CBI जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें... रिश्वत लेते हुए इंजीनियर और अकाउंटेंट रंगे हाथ पकड़े , ACB का एक्शन

ये खबर भी पढ़ें... MLA देवेंद्र यादव की रिहाई का रास्ता साफ.... 14 आरोपियों की जमानत

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • CGPSC
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • CGPSC Scam
  • Chhattisgarh CGPSC Scam
  • cg news update
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा