देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद,2 साल में एक भी मामला नहीं

Harrison Masih | Oct 01, 2025, 15:14 IST
Share
balod-first-child-marriage-free-district-india
balod-first-child-marriage-free-district-india

छत्तीसगढ़ का बालोद जिला पूरे देश में एक मिसाल बन गया है। यहाँ पिछले दो सालों में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ। लेकिन आखिर कैसे संभव हुआ यह बड़ा बदलाव? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले ने इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प को पूरा करते हुए बालोद देश का पहला "बाल विवाह मुक्त जिला" बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 अगस्त 2024 को शुरू किए गए "बाल विवाह मुक्त भारत अभियान" में यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए एक गर्व का क्षण है। पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से एक भी बाल विवाह का मामला दर्ज नहीं हुआ, जिसके आधार पर सभी पंचायतों और नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... बाल विवाह पर SC का फैसला! कहा- कानून में है सुधार की जरूरत

बालोद बना राष्ट्रीय आदर्श मॉडल

जिले की सभी 436 ग्राम पंचायतें और 9 नगरीय निकाय अब आधिकारिक तौर पर बाल विवाह मुक्त (Child marriage-free district) घोषित हो चुके हैं। यह उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श उदाहरण बनी है। बालोद जिला प्रशासन ने बताया कि इस सफलता के पीछे पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय की सामूहिक भागीदारी रही है।

ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में लाखों का बोगस धान खरीदी घोटाला,किसानों ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

बालोद बाल विवाह मुक्त जिला घोषित कैसे हुआ?

  1. सख्त निगरानी – प्रशासन और पंचायतों ने बाल विवाह रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी।
  2. जनजागरूकता अभियान – गांव-गांव में जागरूकता फैलाकर समाज को बाल विवाह के नुकसान बताए गए।
  3. समुदाय की भागीदारी – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
  4. कानूनी कार्रवाई का डर – बाल विवाह की सूचना मिलते ही कानूनी प्रक्रिया और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
  5. दो साल में शून्य केस – लगातार प्रयासों से 2 साल तक जिले में बाल विवाह का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... जन्मदिन पर मिला नया जीवन,बर्थडे मनाने जा रहे मंत्री की कार ट्रक से टकराई,बाल-बाल बचे मंत्री श्याम बिहारी

ये खबर भी पढ़ें... बिरनपुर कांड पर CBI की चार्जशीट: विजय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना,बोले-कम से कम अब तो...

कलेक्टर ने जताया आभार

बालोद की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासन और समाज के बीच मजबूत तालमेल का नतीजा है। उन्होंने सभी पंचायतों और नगरीय निकायों को इस प्रयास में सक्रिय सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और इसे समुदाय की जागरूकता व सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। बाल विवाह मुक्त होने की यह ऐतिहासिक उपलब्धि बालोद को न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए एक राष्ट्रीय उदाहरण बना चुकी है।

FAQ

  1. बालोद जिला को बाल विवाह मुक्त क्यों घोषित किया गया?
    पिछले दो वर्षों में बालोद जिले से बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया। प्रमाण पत्र जारी होने के बाद इसे आधिकारिक रूप से बाल विवाह मुक्त घोषित किया गया।
  2. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कब हुई थी?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त 2024 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत पूरे देश में बाल विवाह रोकने का लक्ष्य रखा गया।
  3. बालोद जिला इस उपलब्धि को कैसे हासिल कर पाया?
    प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय की सामूहिक भागीदारी से जागरूकता फैलाई गई और सख्त निगरानी रखी गई, जिससे जिले में बाल विवाह पूरी तरह रुक गया।
Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • बाल विवाह मुक्त जिला
  • बालोद बाल विवाह मुक्त जिला
  • बाल विवाह मुक्त भारत
  • Child marriage-free district
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा