झाड़-फूंक कराने जा रहे परिवार को हाईवा ने रौंदा, 2 की मौत, 9 घायल
Harrison Masih | Dec 30, 2025, 13:04 IST
hyva cruiser collision
बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। तेलासी गांव के पास खड़ी क्रूजर को रेत लेने जा रही हाईवा ने टक्कर मार दी।
Balodabazar. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गिधपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेलासी गांव के पास हुआ, जहां रेत लेने जा रही एक हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूजर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
जानकारी के मुताबिक, क्रूजर में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और तेलासी गांव के निवासी थे। परिवार अपनी 17 वर्षीय बेटी सुषमा कमल की तबीयत खराब होने के कारण उसे खपरी गांव में एक बैगा (झाड़-फूंक करने वाले) के पास ले जा रहा था। सुषमा को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा: घाटी में बस पलटने से 9 यात्रियों की मौत, 22 घायल
घटना सोमवार (29 दिसंबर) की रात करीब 2 बजे की है। परिवार की क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग गाड़ी से उतर चुके थे, जबकि अधिकांश सदस्य अभी भी गाड़ी के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान चिखली घाट की ओर रेत लेने जा रही एक हाईवा ने पीछे से क्रूजर को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।
ये खबर भी पढ़ें... बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा; पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, पश्चिम बंगाल के 3 मजदूरों की मौत
हाईवा की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। ग्रामीणों ने ही रात में पुलिस को घटना की सूचना दी।
इस हादसे में शांति बाई कमल (70 वर्ष) और युगल किशोर कमल (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। युगल किशोर परिवार का युवा सदस्य था, जिसकी मौत से गांव में मातम का माहौल है।
हादसे में ज्योति कमल (25), नेहा कमल (21), संतोष कमल, भूषण कमल, जोगेंद्र कमल (21) और उमा भारती (21) समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त हाईवा खाली थी और चिखली घाट की ओर रेत लेने जा रही थी। अंधेरा होने और तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर खड़ी क्रूजर को नहीं देख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गिधपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... जयपुर में हाईटेंशन लाइन से मजदूरों से भरी बस में आग, 2 की मौत, 12 से अधिक घायल
बीमार बेटी को झाड़-फूंक कराने जा रहा था परिवार
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर बड़ा सड़क हादसा: घाटी में बस पलटने से 9 यात्रियों की मौत, 22 घायल
सड़क किनारे खड़ी थी क्रूजर, तभी हुआ हादसा
Balodabazar road accident
टक्कर से खेत में जा पलटी क्रूजर
70 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक की मौत
हादसे में ज्योति कमल (25), नेहा कमल (21), संतोष कमल, भूषण कमल, जोगेंद्र कमल (21) और उमा भारती (21) समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एमपी के 6 लोगों की मौत
हाईवा खाली थी, रेत लेने जा रही थी
पुलिस जांच में जुटी
ये खबर भी पढ़ें... जयपुर में हाईटेंशन लाइन से मजदूरों से भरी बस में आग, 2 की मौत, 12 से अधिक घायल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari