रायपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी- बिक्री पर लगेगी रोक...लिखा पत्र

Marut raj | Apr 13, 2025, 12:07 IST
Share
ban on buying and selling of land in 34 villages of Raipur the sootr
ban on buying and selling of land in 34 villages of Raipur the sootr

छत्तीसगढ़ के तिल्दा, आरंग और अभनपुर के 34 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि इन गांवों में जमीन के सौदों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

रायगढ़-नवा रायपुर रेलवे लाइन के संभावित रूट में आने वाले गावों में जमीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जा सकती है। इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) ने रायपुर कलेक्टर को पत्र लिखा है। रेलवे ने इस पत्र में कहा है कि रेलवे लाइन के संभावित रूट में आने वाले गावों में जमीनों की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाए, ताकि जमीन अधिग्रहण को लेकर परेशानी न आए।

ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी

इन क्षेत्रों से गुजर सकती है रेलवे लाइन

रायगढ़-नवा रायपुर रेलवे लाइन तिल्दा, आरंग और अभनपुर के 34 गांवों से गुजरेगी। रेलवे ने इन 34 गांवों में जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा है। रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि जिन गांवों की जमीनें अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं, वहां बिना वैध अनुमति के भूमि लेन-देन और प्लॉटिंग की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें... अब्बा हुजूर...के मालिक ने रायपुर के राइस मिलर्स को गिरफ्तार कराया

इससे न केवल परियोजना को नुकसान हो सकता है, बल्कि ग्रामीणों को भी भविष्य में कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस संबंध में जिला प्रशासन को आगाह करते हुए संबंधित गावों में जमीनों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा है।

ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में नई रेलवे लाइन किन क्षेत्रों से निकलेगी ‍?
    छत्तीसगढ़ में रेलवे की नई लाइन तिल्दा, आरंग और अभनपुर क्षेत्र से गुजरेगी।
  2. छत्तीसगढ़ में रेलवे की नई लाइन किस नाम से जानी जाएगी ‍?
    छत्तीसगढ़ में रेलवे की नई लाइन रायगढ़-नवा रायपुर रेलवे लाइन के नाम से जानी जाएगी।
  3. रेलवे ने कितने गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक की मांग की है
    रेलवे ने रायपुर कलेक्टर से 34 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें... चुनाव जीतने के लिए बांटी प्लेटिना बाइक, बिल सोशल मीडिया पर वायरल

रायपुर न्यूज | छत्तीसगढ़ रेलवे न्यूज | Raipur News | Raipur Railway News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ रेलवे न्यूज
  • Raipur Railway News
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • नई रेलवे लाइन
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं