राजधानी में पकड़ाया बांग्लादेशी परिवार, 16 साल से लगा रहे थे अंडा-बिरियानी का ठेला

Harrison Masih | Jun 14, 2025, 19:07 IST
Share
Bangladeshi family caught in raipur running an egg-biriyani stall for 16 years chattisgarh the sootr
Bangladeshi family caught in raipur running an egg-biriyani stall for 16 years chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बांग्लादेशी परिवार पिछले 16 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने इस परिवार को धरमनगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बांग्लादेशी परिवार पिछले 16 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस ने इस परिवार को धरमनगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

किराए के मकान में रहकर लगाते थे अंडा-बिरयानी का ठेला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद दिलावर खान (49), उसकी पत्नी परवीन बेगम (45) और एक नाबालिग बेटी धरमनगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वे अंडा और बिरयानी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले के मुख्तारपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट बरामद

टिकरापारा पुलिस ने जब उनके दस्तावेजों की जांच की तो कई अनियमितताएं सामने आईं। दिलावर ने 35 वर्ष की उम्र में खुद के लिए 8वीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट बनवाई थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। छानबीन में उनके घर से 4 पासपोर्ट भी बरामद हुए, जिनमें से दो पति-पत्नी के नाम पर और दो उनकी बेटी के नाम पर हैं जिनमें एक पुराना और एक नया पासपोर्ट शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें... बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा

विदेशी कॉल्स और बार-बार सीमा पार करने का संदेह

जांच में यह भी सामने आया है कि दिलावर ने पिछले 16 वर्षों में 4 बार भारत-बांग्लादेश सीमा पार की है। सबसे पहले वह बंगाल के बनगांव बॉर्डर से भारत आया और फिर अपनी पत्नी-बेटी को बुलाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं उनकी संपर्क किसी संदिग्ध नेटवर्क या समूह से तो नहीं है। दिलावर के मोबाइल से बांग्लादेश के कई नंबरों पर कॉल रिकॉर्ड भी पाए गए हैं, जिनमें एक नंबर उसकी बहन का है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर नकेल कसने की सुस्त कार्रवाई

भारत के कई शहरों में रहा, फिर रायपुर में बसा

पूछताछ में पता चला है कि दिलावर पहले नागपुर, फिर मुंबई और बाद में रायपुर आया। अंततः उसने धरमनगर क्षेत्र में ठिकाना बनाया और पिछले कई वर्षों से कई मकानों में किराए से रहा है। पुलिस का मानना है कि वह अनुकूल स्थान की तलाश में लगातार जगह बदलता रहा।

फर्जीवाड़े की गहराई से जांच जारी

फिलहाल पुलिस विदेशी नागरिक अधिनियम, फर्जी दस्तावेज बनवाने, और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संभावित मामलों में जांच कर रही है। साथ ही, पासपोर्ट कार्यालय, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... भिलाई स्टील प्लांट में करीब 1500 बांग्लादेशी मजदूर... होगी जांच

रायपुर में पकड़ाया बांग्लादेशी परिवार | अवैध निवासी गिरफ्तार | रायपुर में अवैध निवासी | illegal bangladeshi | bangladeshi husband wife

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • illegal bangladeshi
  • रायपुर में पकड़ाया बांग्लादेशी परिवार
  • अवैध निवासी गिरफ्तार
  • रायपुर में अवैध निवासी
  • bangladeshi husband wife
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा