फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार

Harrison Masih | Jun 03, 2025, 21:30 IST
Share
Bangladeshi intruders  fake documents two including a woman arrested the sootr
Bangladeshi intruders fake documents two including a woman arrested the sootr

दुर्ग जिले की एसटीएफ टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले आठ महीनों से छावनी क्षेत्र के कैंप-2 इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निवास कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले की एसटीएफ टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले आठ महीनों से छावनी क्षेत्र के कैंप-2 इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निवास कर रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन लकड़ी टाल के पास एक किराये के मकान में एक संदिग्ध पुरुष और महिला बिना वैध पहचान के रह रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में दोनों ने खुद को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का निवासी बताया, लेकिन दस्तावेजों की गहन जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि दोनों मूलतः बांग्लादेश के जेससोर जिले के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें... वक्फ बोर्ड ने 1100 रुपए से अधिक नजराना लेने पर लगाई रोक

12 वर्षों से रह रहे थे फर्जी नाम से

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद अली शेख उर्फ मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन और शेख उर्फ साथी खातून के रूप में हुई है। आरोपियों ने 2012 और 2014 में अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की थी और फर्जी नामों पर दस्तावेज तैयार करवाकर विभिन्न स्थानों पर निवास करते आ रहे थे। उन्होंने मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवा लिए थे, ताकि उनकी पहचान छिपी रह सके।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी: जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल बर्खास्त

IMO ऐप से करते थे संपर्क

पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी IMO ऐप के जरिए अब भी अपने बांग्लादेशी परिजनों से संपर्क में थे। इसके अलावा उनके पास से फर्जी पासपोर्ट, पते का प्रमाण और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि "दोनों आरोपियों के खिलाफ फॉरेन एक्ट व फर्जी दस्तावेज तैयार करने के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद गंभीर है।"

ये खबर भी पढ़ें... लकड़ी तस्करों ने डिप्टी रेंजर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

लगातार जारी है कार्रवाई

इससे पहले भी दुर्ग जिले में पांच बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में कुल 7 ऐसे विदेशी नागरिकों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है, जो फर्जी पहचान के सहारे छत्तीसगढ़ में रह रहे थे।

राज्य पुलिस और एसटीएफ की यह कार्रवाई इस ओर संकेत देती है कि छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक हो सकती है, और इसकी व्यापक जांच की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें... आदिवासी पहचान की जंग, नेताम का संघ को खुला संदेश

illegal bangladeshi | fake documents | accused woman arrested | Durg | chattisgarh | अवैध बांग्लादेशी | दो गिरफ्तार | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • दो गिरफ्तार
  • Durg
  • accused woman arrested
  • फर्जी दस्तावेज
  • fake documents
  • chattisgarh
  • illegal bangladeshi
  • अवैध बांग्लादेशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई