बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
Harrison Masih | Aug 30, 2025, 21:06 IST
bastar-flood-electricity-supply-affected-147-villages the sootr
बस्तर में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। 147 गांवों की बिजली गुल होने से विद्युत कंपनी को लाखों का नुकसान का नुकसान हुआ।
बस्तर क्षेत्र में हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश के कारण 130 बिजली के पोल गिर गए, जिससे 147 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसके चलते विद्युत कंपनी को करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस समय, बिजली की बहाली और मरम्मत कार्य में बाधाएं आ रही हैं, क्योंकि कई इलाकों में पानी भरा हुआ है और रास्ते दुर्गम हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ का कहर: नेशनल हाइवे बंद,गांवों में घुसा पानी,बीजेपी कार्यालय और मंदिर भी डूबे
फिलहाल, 147 प्रभावित गांवों में से 134 गांवों में बिजली बहाल की जा चुकी है। बाकी 13 गांवों में बिजली की मरम्मत कार्य चल रहा है। कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता अपनी टीमों के साथ इस कार्य में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, टीके मेश्राम (कार्यपालक निदेशक) और एनके पोयाम (अधीक्षण अभियंता) समय-समय पर स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।
![bastar flood]()
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का कहर, जनजीवन ठप, वायुसेना और SDRF ने संभाला मोर्चा
26 अगस्त 2025 को तेज बारिश के कारण दंतेवाड़ा जिले के 56 गांवों की बिजली बंद हो गई। यहां 33 केव्ही के एक पोल और 11 केव्ही के 62 पोल जर्जर हो गए थे। इसके परिणामस्वरूप इन गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। विद्युत कंपनी की टीम ने अब तक 134 गांवों में बिजली बहाल की है और बाकी गांवों में भी जल्द ही बहाली का काम पूरा किया जाएगा।
दरभा ब्लॉक के कोलेंग गांव में भारी बारिश के चलते पेड़ और शाखाएं बिजली की लाइनों पर गिर गईं, जिससे तीन दिन से बिजली बंद थी। ग्रामीणों को तीन दिनों तक बिजली की कमी का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में भारी बारिश से प्रलय... दंतेवाड़ा में 200 से ज्यादा मकान ढहे, रेल पटरियां बहीं
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व CM का BJP पर हमला...बोले - बस्तर बर्बाद हो गया लेकिन सीएम नहीं पहुंचे
जगदलपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता एनके पोयाम ने विद्युत कंपनी के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित गांवों में बिजली की बहाली के लिए तत्काल कार्य करें, ताकि रविवार तक सभी गांवों में बिजली की आपूर्ति फिर से शुरू हो सके।
बस्तर क्षेत्र में हाल की बारिश और बाढ़ के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन कर्मचारियों की सक्रियता से स्थिति में सुधार हो रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ भारी बारिश | CG heavy rain
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ का कहर: नेशनल हाइवे बंद,गांवों में घुसा पानी,बीजेपी कार्यालय और मंदिर भी डूबे
बिजली बहाली का कार्य जारी:
bastar flood
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का कहर, जनजीवन ठप, वायुसेना और SDRF ने संभाला मोर्चा
दंतेवाड़ा जिले में भी बिजली प्रभावित:
दरभा ब्लॉक में भी समस्या:
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में भारी बारिश से प्रलय... दंतेवाड़ा में 200 से ज्यादा मकान ढहे, रेल पटरियां बहीं
बस्तर में बाढ़ की मुख्य बातें:
|
जल्द बिजली बहाली के निर्देश:
बस्तर क्षेत्र में हाल की बारिश और बाढ़ के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन कर्मचारियों की सक्रियता से स्थिति में सुधार हो रहा है। आने वाले दिनों में स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ भारी बारिश | CG heavy rain
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari