राष्ट्रपति दौपदी मूर्मू और गृह मंत्री अमित शाह फरवरी में आएंगे छग, बस्तर पंडुम में खिलाड़ियों का रिकॉर्ड पंजीयन

VINAY VERMA | Jan 28, 2026, 20:04 IST
Share
bastar-pandum-2026-final-rashtrapati-droupadi-murmu-amit-shah-visit
bastar-pandum-2026-final-rashtrapati-droupadi-murmu-amit-shah-visit

छत्तीसगढ़ में 7 फरवरी से बस्तर पंडुम 2026 के फाइनल मुकाबले आयोजित होंगे। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इस साल रिकॉर्ड 50,026 खिलाड़ियों ने पंजीयन किया है।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ में 7 फरवरी से बस्तर पंडुम 2026 के फाइनल मुकाबले शुरू होंगे।
  • उद्घाटन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी।
  • 9 फरवरी को समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।
  • इस साल रिकॉर्ड 50,026 खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है।
  • आयोजन का उद्देश्य बस्तर की जनजातीय संस्कृति, खेल प्रतिभा और पारंपरिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ में फरवरी का पहला सप्ताह राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद अहम रहने वाला है। 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ आगमन होने जा रहा है।

इसी दिन से बस्तर पंडुम 2026 के फाइनल मुकाबलों की शुरुआत होगी, जो 7, 8 और 9 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जबकि 9 फरवरी को समापन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... अंबिकापुर समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बोलीं- बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था

खेल प्रतिभा को निखारने आयोजन

बस्तर पंडुम को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, खेल प्रतिभा और पारंपरिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

फाइनल चरण में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर पूरे बस्तर अंचल में उत्साह का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले लगेगी सीएस की क्लास, उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को देंगे सीख

500026 खिलाड़ियों का पंजीयन

संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव के अनुसार पिछली साल की तुलना में इस वर्ष लगभग दो गुने खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है।

पिछले साल खिलाड़ियों की संख्या जहां 27 हजार थी जो इस वर्ष बढ़कर 50,026 हो गई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

खेल, लोकनृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागी बस्तर की पहचान को मंच पर जीवंत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगीPresident Draupadi Murmu: अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगी शामिल

जिला स्तर पर चल रहा आयोजन

फिलहाल बस्तर पंडुम का जिला एवं संभाग स्तरीय आयोजन अलग-अलग जिलों में चल रहा है, जो लगभग समापन के चरण में है।

इसके बाद 7 से 9 फरवरी तक जगदलपुर में फाइनल का आयोजन होगा। जिसमें राष्ट्रपति शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वे स्वयं आदिवासी समाज से आती हैं और बस्तर की संस्कृति से उनका विशेष जुड़ाव रहा है

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का समापन सत्र में शामिल होना बस्तर क्षेत्र में शांति, विकास और खेल-संस्कृति को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़... विधायकों को करेंगी संबोधित

सरकार कर रही तैयारी

राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति और गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं।

बस्तर पंडुम का यह फाइनल आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता, बल्कि बस्तर की अस्मिता और सांस्कृतिक शक्ति का उत्सव बनकर उभरने जा रहा है।

Tags:
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • बस्तर
  • बस्तर पंडुम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई