छत्तीसगढ़ में फिर से मिला गौ-मांस... 60 साल का बुजुर्ग कर था तस्करी

Kanak Durga Jha | Feb 03, 2025, 09:11 IST
Share
beef found again in Chhattisgarh 60 year old man involved in smuggling
beef found again in Chhattisgarh 60 year old man involved in smuggling

Beef Supply In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गौ-मांस की तस्करी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस बार गौ-मांस से भरी हुई बोरी रायपुर में पकड़ी गई है।

Beef Supply In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में गौ-मांस की तस्करी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। इस बार गौ-मांस से भरी हुई बोरी रायपुर में पकड़ी गई है। एक 60 साल का बुजुर्ग बोरी में गौमांस भरकर ले जा रहा था। जब गांववालों को इसकी भनक लगी तो लोगों ने फौरन इसकी सूचना हिंदू संगठन को दी।

ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking :बीजेपी आज जारी करेगी निकाय चनाव के लिए घोषणा पत्र

बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज

यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। गौमांस मिलने के बाद हिंदू संगठन ने जमकर इसका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के बाद थाने में आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ कृषक पशु एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 5 बजे कोमल मेहर नाम का बुजुर्ग अपनी साइकिल में गौ मांस लेकर जा रहा था। बोरी में करीब 25 किलो मांस था।

ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : महाकुंभ जा रहे 6 लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत

गौ-सेवकों ने जमकर किया विरोध

गांव वालों को इसकी भनक लग गई। जिसके बाद मौके में गौ-सेवकों ने पहुंचकर व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही कोमल को थाने लाया गया। स्थानीय गौ-सेवक सोनू यादव और अनिल धीवर के साथ अन्य हिंदू संगठन के सदस्य भी थाने पहुंच गए। गौ-सेवकों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी कोमल मेहर के खिलाफ कृषक पशु एक्ट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

ये खबर भी पढ़िए... SBI बैंक के मैनेजर ने आधा करोड़ किया पार, गिरफ्तार

FAQ

  1. रायपुर में गौ-मांस से भरी बोरी के साथ कौन पकड़ा गया और कहाँ?
    रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग कोमल मेहर पकड़ा गया, जो अपनी साइकिल में बोरी में भरकर करीब 25 किलो गौ-मांस ले जा रहा था।
  2. गौ-मांस मिलने पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की क्या प्रतिक्रिया रही?
    गांववालों को जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
    पुलिस ने आरोपी कोमल मेहर को हिरासत में लिया और कृषक पशु संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में कौन होगा नया DGP, 48 घंटे बचे... सस्पेंस बरकरार

Tags:
  • CG News
  • beef issue in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ गौमांस बेचने वाले
  • Beef
  • गौमांस
  • cg news update
  • cg news today
  • गौमांस की सप्लाई
  • Beef Supply In cg
  • Beef Supply In chhattisgarh
  • Beef Supply
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा