छत्तीसगढ़ ओपन जेल को लेकर हाई कोर्ट का कड़ा फरमान, 48 पदों पर जल्द होगी भर्ती
Umeshwari Baghel | Updated:
ओपन जेल में नौकरी का मौका
बेमेतरा के पथर्रा में ओपन जेल शुरू करने के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सरकार को जरूरी व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। 48 पदों पर भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- ओपन जेल शुरू करने 48 पदों पर होगी भर्ती
- हाई कोर्ट ने सरकार को दिए जल्द व्यवस्था पूरी करने के निर्देश
- बेमेतरा ओपन जेल में स्टाफ और सुरक्षा होगी मजबूत
- कैदियों के पुनर्वास के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था
- अक्टूबर में हाई कोर्ट में देनी होगी प्रगति रिपोर्ट
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की पीठ ने शिवराज सिंह बनाम छत्तीसगढ़ शासन मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक को अक्टूबर 2026 में नया शपथपत्र दाखिल कर ओपन जेल की तैयारियों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
जुलाई में हुई थी ओपन जेल की स्थापना
इन नियमों में कैदियों के चयन, पात्रता, स्थानांतरण, पैरोल, अवकाश, समिति गठन और जेल प्रबंधन से जुड़े प्रावधान तय किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि योग्य कैदियों को नियंत्रित स्वतंत्रता के साथ समाज में दोबारा स्थापित होने का अवसर दिया जाए।
48 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव
हाई कोर्ट ने कहा कि केवल भवन तैयार करना पर्याप्त नहीं है। जेल को पूरी तरह कार्यशील बनाने के लिए सुरक्षा, प्रशासन और कर्मचारियों की नियुक्ति जरूरी है। कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना
इसके लिए जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के साथ कौशल प्रशिक्षण को लेकर समझौता किया गया है। वहीं रिहाई के बाद कैदियों को अपना काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ भी एमओयू किया गया है।
सुरक्षा के लिए सीएएफ कंपनी की मांग
हालांकि पुलिस मुख्यालय ने माओवादी प्रभावित क्षेत्रों और कानून व्यवस्था की ड्यूटी में बल की व्यस्तता का हवाला देते हुए तत्काल कंपनी उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद जेल विभाग ने 14 जुलाई, 5 अगस्त और 14 अगस्त को दोबारा सीएएफ कंपनी की मांग की है।
पात्र कैदियों की पहचान शुरू
हाई कोर्ट ने कहा कि ओपन जेल को शुरू करने की दिशा में काफी काम हुआ है, लेकिन अभी स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था पूरी करना बाकी है। कोर्ट ने इन सभी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर 2026 में होगी। इस दौरान राज्य सरकार को ओपन जेल की प्रगति रिपोर्ट पेश करनी होगी।
FAQ
- बेमेतरा की ओपन जेल कहां शुरू की जा रही है?
बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में ओपन जेल स्थापित की गई है। - ओपन जेल शुरू करने के लिए कितने पदों पर भर्ती होगी?
ओपन जेल के संचालन के लिए 48 पदों के सृजन और भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। - छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ओपन जेल मामले में क्या निर्देश दिए हैं?
हाई कोर्ट ने सरकार को स्टाफ, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं जल्द पूरी कर जेल को शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
ये खबरें भी पढ़े...
राज्य की पहली ओपन जेल के नियम तैयार, जानें किन्हें रखा जाएगा
18 अगस्त को हेल्थ ऑफिसर का प्रदर्शन: बेमेतरा में कलेक्टर का करेंगे घेराव
सरकारी नौकरी: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 133 पदों पर निकली वैकेंसी, 25 नंवबर लास्ट डेट
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर
By Arohi Raj
गांव की सरकार में नारी शक्ति और युवाओं का बोलबाला: 54% से ज्यादा पदों पर महिलाओं का कब्जा, 25 साल से कम उम्र के 598 युवा जीते
By Jageshwar Prasad
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बीबी फातिमा नर्सिंग इंस्टीट्यूट के एडमिशन से मार्कशीट तक अवैध, पुलिस जांच के आदेश
By Ashish Bhardwaj
JEE मेन और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों में टकराव की आशंका, छात्रों की बढ़ी टेंशन, शेड्यूल बदलने की मांग
By Umeshwari Baghel
लोकायुक्त ने जिला प्रशासन से लिए पुलिस ड्राइवर फिरोज से लिंक 90 करोड़ की जमीन के रिकॉर्ड
By Sanjay Gupta
पैरोल आवेदनों पर अब 2021 के नियम लागू, दोषसिद्धि पुरानी होने से नहीं मिलेगी छूट
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, केंद्रीय नेतृत्व ने मांगा हिसाब, CM भजनलाल ने बुलाई समीक्षा बैठक
By Ashish Bhardwaj