भारतमाला प्रोजेक्ट: पहली बारिश में ही उधड़ गई चार हजार करोड़ी सड़क, धंसने लगा बेस
Aishwarya Dwivedi | Aug 18, 2026, 11:07 IST
bharatmala-corridor-project-road-damage
छत्तीसगढ़ में रायपुर-विशाखापट्टनम भारतमाला इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्मित हिस्सा पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। 106 किलोमीटर में 20 से ज्यादा दरारें, पैचवर्क और कांकेर में सड़क का बेस धंसने से आवागमन बाधित हुआ है।
समझें क्या है पूरा मामला
- रायपुर-विशाखापट्टनम भारतमाला कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है।
- छत्तीसगढ़ में इस सड़क की कुल लंबाई लगभग 125 किलोमीटर है।
- पहली ही बारिश में इसके बने हुए हिस्से जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
- कांकेर के पास मिट्टी धंसने से रास्ता बंद करना पड़ा है।
- विभाग का दावा है कि मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है।
भारतमाला इकोनॉमिक कॉरिडोर की खुली पोल
तैयार हो चुकी सड़क पर जगह-जगह गहरी दरारें दिखाई दे रही हैं। सड़क की ऊपरी परत उखड़ रही है। बेस धंसने से हादसों की आशंका बढ़ गई है। निर्माण पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद पहली बारिश में ही सड़क का यह हाल हो गया है।
106 किलोमीटर में मिलीं 20 से ज्यादा दरारें
इसके अलावा 25 से अधिक जगहों पर सड़क पर पैचवर्क किया गया है। जगह-जगह डामर लगाकर दरारों को छिपाने की कोशिश दिखती है। कुरूद से आठ किलोमीटर पहले केवल एक किलोमीटर के दायरे में ही 10 से ज्यादा पैचवर्क मिले हैं। इससे साफ है कि निर्माण की गुणवत्ता में बड़ी लापरवाही बरती गई है।
कांकेर में सबसे खराब हालात
सड़क को ऊंचा उठाने के लिए बनाया गया एप्रोच एम्बैंकमेंट भी पानी के तेज बहाव में धंस गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बारिश के बाद मिट्टी लगातार दरक रही है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दुधावा के पास का रास्ता पूरी तरह बंद करना पड़ा।
गांव की संकरी सड़कों से गुजर रहे वाहन
भारतमाला प्रोजेक्ट
टनल के आगे का निर्माण कार्य अभी अधूरा
लेकिन ज्यादातर पुल अभी मुख्य सड़क से पूरी तरह जुड़ नहीं पाए हैं। कहीं मुरम बिछाई जा रही है तो कहीं गिट्टी डालकर समतलीकरण का काम जारी है। दूसरी तरफ पड़ोसी राज्य में काम लगभग पूरा हो चुका है।
गुणवत्ता से खिलवाड़ का लग रहा आरोप
तीन पैकेज में हो रहा है निर्माण
सीजी-1 पैकेज झांकी से सरगी तक 42.800 किलोमीटर का है, जिसकी लागत 1,368.19 करोड़ है। दूसरा पैकेज सीजी-2 सरगी से बासनवाही तक 56.700 किलोमीटर का है, जिसकी लागत 1,470.73 करोड़ है। वहीं तीसरा पैकेज सीजी-3 बासनवाही से मरंगपुरी तक 25.161 किलोमीटर का है, जिसकी लागत 1,307.16 करोड़ है।
अधिकारियों ने दिया सफाई का तर्क
FAQ
- भारतमाला इकोनॉमिक कॉरिडोर की छत्तीसगढ़ में कुल लंबाई कितनी है?
छत्तीसगढ़ में इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 124.661 किलोमीटर है। यह प्रोजेक्ट तीन अलग-अलग पैकेज में तैयार किया जा रहा है। - कांकेर के पास यातायात क्यों बंद किया गया है?
तेज बारिश के कारण दुधावा के पास पुल का स्लोप और एप्रोच एम्बैंकमेंट बह गया था। सुरक्षा कारणों से मुख्य सड़क बंद कर यातायात को गांव से डायवर्ट किया गया है। - भारतमाला परियोजना की कुल लागत कितनी है?
छत्तीसगढ़ में इस परियोजना की कुल लागत 4,146.08 करोड़ रुपए है। इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एक पटवारी ने दो तहसीलों में लिया 92 लाख का मुआवजा, भारतमाला में भारी भ्रष्टाचार
रायपुर-दुर्ग भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी, बढ़ा कुम्हारी टोल टैक्स का समय
निर्माणाधीन भारतमाला रोड पर अब नहीं चलेंगे वाहन, जानें वजह
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj