भिलाई में सीबीआई की रेड से हड़कंप, रेलवे अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार
VINAY VERMA | Aug 14, 2026, 21:11 IST
भिलाई में सीबीआई की रेड
भिलाई रेलवे PP यार्ड में CBI की अचानक दबिश से हड़कंप मच गया। 50 हजार की रिश्वत के ट्रैप में सीनियर डीएमई अनमोल उइके फंस गए। अफसर को कोर्ट ने 3 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया है।
भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे के PP यार्ड में गुरुवार शाम अचानक CBI की टीम पहुंची। सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (सीनियर डीएमई) अनमोल उइके निशाने पर थे। ठेकेदार से रिश्वत मांगने की शिकायत पर टीम ने उनके दफ्तर को घेर लिया। देर रात तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच चलती रही।
आरोप है कि अनमोल उइके ने नया ठेका देने और पुराने काम के बिल पास कराने के बदले 50 हजार रुपए मांगे। ठेकेदार दीपक वर्मा ने CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत की थी। शिकायत की जांच हुई। इसके बाद एजेंसी ने ट्रैप की तैयारी की।
गुरुवार शाम करीब 5 बजे करीब 10 अधिकारियों की टीम PP यार्ड पहुंची। दिल्ली, रायपुर और दुर्ग के अधिकारी इसमें शामिल थे। CBI ने ठेकेदार को केमिकल लगे नोटों वाला लिफाफा दिया। उसे अफसर के पास भेजा गया। जैसे ही लिफाफा लिया गया, टीम ने दफ्तर में दबिश दे दी। अफसर के हाथ धुलवाए गए। हाथों पर केमिकल के निशान मिलने की बात सामने आई है।
ट्रैप के बाद CBI ने सीनियर डीएमई के कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया। टेंडर की फाइलें, पुराने काम के रिकॉर्ड, बिल और रजिस्टर खंगाले गए। मोबाइल और लैपटॉप भी जांचे गए। दूसरे कर्मचारियों के मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जानकारी सामने आई है।
कार्रवाई यार्ड तक नहीं रुकी। CBI टीम ने रायपुर की WRS कॉलोनी स्थित अनमोल उइके के घर की भी जांच की। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए रायपुर ले जाया गया। ठेकेदार दीपक वर्मा को भी टीम अपने साथ लेकर गई। CBI ने कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत कब्जे में लिए हैं।
अनमोल उइके को रायपुर की CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया। अब एजेंसी रिश्वत के आरोप, ठेका प्रक्रिया और पुराने बिलों को लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि CBI की ओर से अब तक विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
चरोदा का PP यार्ड रेलवे के लिए अहम है। यहां भिलाई स्टील प्लांट के लिए आयरन ओर और कोक लेकर आने वाली मालगाड़ियों के वैगन की जांच होती है। NSPCL के लिए आने वाले कोक रैक भी यहां जांचे जाते हैं। वैगन में टूट-फूट या तकनीकी खराबी मिलने पर मरम्मत होती है। यह काम अलग-अलग ठेकों से कराया जाता है।
CBI की रेड की खबर फैलते ही रायपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। ठेके और बिल भुगतान से जुड़े कामों पर सवाल उठने लगे हैं। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि रिश्वत की मांग सिर्फ इसी काम तक थी या ठेका प्रक्रिया में कोई बड़ा खेल चल रहा था। कितनी रकम और क्या-क्या दस्तावेज मिले, इसका खुलासा CBI की आगे की कार्रवाई से होगा।
आईपीएस राहुल बंसल केस: ASI और कॉन्स्टेबल लाइन अटैच, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
CG News | पूर्व सीएम Bhupesh Baghel के आवास पर अब सीबीआई की रेड, Baghel ने क्या कहा ?
सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी
आईपीएस राहुल बंसल पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
50 हजार की रिश्वत का आरोप
केमिकल वाले नोट और ट्रैप
फाइलों से डिजिटल रिकॉर्ड तक
घर पर भी जांच
कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
PP यार्ड में होता है अहम काम
रेलकर्मियों में हड़कंप
यह खबरें भी पढ़ें...
CG News | पूर्व सीएम Bhupesh Baghel के आवास पर अब सीबीआई की रेड, Baghel ने क्या कहा ?
सीबीआई का छापा : शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा के घर छापेमारी
आईपीएस राहुल बंसल पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP को दिया नोटिस
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta