भिलाई निगम में आर-पार : कमिश्नर की कुर्सी पर मंडराया खतरा, महापौर और पार्षद पहुंचे हाईकोर्ट

VINAY VERMA | May 14, 2026, 15:23 IST
Share
bhilai-mayor-vs-commissioner-legal-fight
bhilai-mayor-vs-commissioner-legal-fight

भिलाई नगर निगम में महापौर और आयुक्त के बीच विवाद अदालत तक पहुंच गया है। महापौर नीरज पाल ने आयुक्त आर.के. पांडे को हटाने के लिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है।

छत्तीसगढ़भिलाई नगर निगम में महापौर और आयुक्त के बीच टकराव अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। निगम आयुक्त आर.के. पांडे को हटाने की मांग को लेकर महापौर नीरज पाल ने कांग्रेस पार्षदों के साथ मिलकर हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर दी है। निगम की राजनीति में लंबे समय से चल रही खींचतान अब कानूनी लड़ाई में बदलती दिख रही है। कांग्रेस के 32 पार्षदों, एमआईसी सदस्यों और महापौर ने संयुक्त रूप से अदालत में दावा किया है कि निगम आयुक्त परिषद की शक्तियों को नजरअंदाज कर मनमानी कर रहे हैं।

सामान्य सभा के प्रस्ताव पर अटका विवाद

विवाद की जड़ 25 मार्च को आयोजित सामान्य सभा की बैठक को माना जा रहा है। बैठक में आयुक्त को हटाने के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया गया था। आरोप है कि इस प्रस्ताव को शासन तक भेजने में जानबूझकर देरी की जा रही है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि सामान्य सभा सर्वोच्च निकाय होती है, लेकिन उसके निर्णयों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इसी वजह से अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

आयुक्त पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

याचिका में आयुक्त आर.के. पांडे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। महापौर और पार्षदों का कहना है कि आयुक्त ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए कई मामलों में बिना अनुमति स्वीकृतियां दीं। सरकारी फंड के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितता और चुनी हुई परिषद के फैसलों की अनदेखी जैसे आरोपों का भी उल्लेख किया गया है। कांग्रेस पार्षदों का दावा है कि निगम प्रशासन में लगातार ऐसी कार्यशैली अपनाई जा रही है जिससे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका कमजोर हो रही है।

कलेक्टर और सचिव को भी भेजी शिकायत

महापौर नीरज पाल और सभापति बंटी गिरवर साहू इससे पहले भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। दोनों ने दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह और नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आयुक्त की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। शिकायत में कहा गया था कि निगम के भीतर निर्णय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और परिषद के अधिकार सीमित किए जा रहे हैं। हालांकि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से कांग्रेस अब न्यायिक हस्तक्षेप की उम्मीद कर रही है।

महापौर परिषद में भी पारित हुआ प्रस्ताव

8 मई को हुई महापौर परिषद की बैठक में भी आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में मौजूद एमआईसी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। महापौर नीरज पाल का कहना है कि निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई होना जरूरी है और यदि परिषद का निर्णय लागू नहीं होता तो लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि अब पूरा मामला न्यायालय के सामने है और उन्हें उम्मीद है कि अदालत चुने हुए प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा करेगी।

निगम राजनीति में बढ़ सकती है सियासी गर्मी

भिलाई नगर निगम में महापौर और आयुक्त के बीच बढ़ता विवाद आने वाले दिनों में और सियासी रंग ले सकता है। कांग्रेस इसे जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का मुद्दा बता रही है, जबकि प्रशासनिक हलकों में इसे सत्ता और सिस्टम के टकराव के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी नजर हाईकोर्ट की सुनवाई और शासन की अगली कार्रवाई पर टिक गई है।

यह खबरें भी पढ़े...

अमीरों का टैक्स माफ कर रहा भिलाई नगर निगम! करोड़ों के बकायदारों को नोटिस तक नहीं...

Chhattisgarh : भिलाई नगर निगम में सफाई के नाम पर बड़ा घोटाला, MIC की जांच कमेटी ने किया खुलासा

भिलाई नगर निगम के नौ बीजेपी पार्षदों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जा सकती है सदस्यता, आइए जानें क्या है मामला

भिलाई निगम ने किया बड़ा घोटाला, केंद्र के 118 करोड़ रुपए गायब

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • हाईकोर्ट
  • आयुक्त
  • भिलाई नगर निगम
  • भिलाई निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा