महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा भोरमदेव मंदिर, 38 करोड़ से बदलेगा परिसर का रूप, स्वदेश दर्शन में शामिल

Arun Tiwari | Oct 28, 2025, 15:54 IST
Share
bhormadev mandir couridor
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में अब महाकाल कॉरिडोर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 38 करोड़ रुपए की लागत से यहां धार्मिक और पर्यटन सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। केंद्र सरकार ने इसे स्वदेश दर्शन प्रोजेक्ट में शामिल करने की मंजूरी दी है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर परिसर अब जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। 11वीं शताब्दी में निर्मित यह मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इसे स्वदेश दर्शन योजना 2.0 में शामिल किया है। अब यहां 38 करोड़ रुपए की लागत से भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह पूरी तरह से उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर होगा। जल्द ही भोरमदेव मंदिर महाकाल लोक में तब्दील होता हुआ नजर आएगा।

भोरमदेव मंदिर: भारतीय वास्तुकला का एक प्राचीन चमत्कार - ट्रिपएक्सएल
भोरमदेव मंदिर: भारतीय वास्तुकला का एक प्राचीन चमत्कार - ट्रिपएक्सएल


परियोजना का टेंडर जारी

राज्य सरकार ने परियोजना के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, यज्ञ मंडप, प्रसाद भवन, चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया और सभा हाल जैसे कई निर्माण कार्य किए जाएंगे। इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या भी कई गुना बढ़ने की उम्मीद है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होगा राज्योत्सव,मंत्री,सांसद और विधायक होंगे चीफ गेस्ट

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाज़ार की नई सब्जी मंडी में लगी भीषण आग,80 दुकानें खाक, दुकानदारों को हुआ लाखों का नुकसान

छत्तीसगढ़ के भोरमदेव मंदिर काॅरिडोर परियोजना को ऐसे समझें



भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना: छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिला स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर को अब महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर 38 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा।

प्रमुख निर्माण कार्य: परियोजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, यज्ञ मंडप, प्रसाद भवन, चिल्ड्रन पार्क, कैफेटेरिया, और सभा हाल का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

चार प्रवेश द्वार: मंदिर परिसर में चार प्रमुख प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिनकी कुल लागत 1 करोड़ 17 लाख रुपए होगी, और इन्हें आकर्षक रूप से सजाया जाएगा।

परियोजना की शुरुआत: राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार, कॉरिडोर निर्माण कार्य 28 नवंबर से शुरू होगा और मंदिर को एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व: भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ कहा जाता है और इसे अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ है भोरमदेव मंदिर

भोरमदेव मंदिर को छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ कहा जाता है, क्योंकि इसकी मूर्तिकला और वास्तुकला मध्यप्रदेश के खजुराहो मंदिरों की झलक देती है। अब कॉरिडोर बनने के बाद यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में शामिल हो जाएगा।

यह मंदिर रायपुर से लगभग 118 किलोमीटर दूर स्थित है और अपनी ऐतिहासिक तथा आध्यात्मिक पहचान के कारण पहले से ही श्रद्धालुओं का प्रिय स्थल है। अब यहां विकसित हो रही आधुनिक सुविधाएं इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान दिलाएंगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

खुशखबरी: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाई पीएम आवास की राशि, मकान बनाने मिलेंगे अब इतने रूपए

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: पीएम मोदी का कार्यक्रम बदला, अब 1 नवंबर को आएंगे रायपुर, देंगे कई सौगातें

चार प्रवेश द्वार बनेंगे

कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत चार प्रवेश द्वारों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिस पर लगभग 1 करोड़ 17 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें प्रवेश द्वार के लिए 13 लाख 90 हजार, गोल चक्कर के पास प्रवेश द्वार के लिए 80 लाख, नागा प्रवेश द्वार पर 14 लाख और चौथे द्वार के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा 12 अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं - जिनमें मिनी हॉल, पाथवे और लैंडस्केपिंग का कार्य प्रमुख है। मिनी हॉल पर 5 लाख 89 हजार और पाथवे पर करीब 23 लाख रुपए खर्च होंगे। राज्य पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कॉरिडोर निर्माण कार्य 28 नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उज्जैन का महाकाल कॉरिडोर
  • खजुराहो
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय
  • छत्तीसगढ़ कबीरधाम जिला
  • भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर परियोजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच