महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर से भूपेश की चैट फर्जी, बघेल बोले राजनीतिक साजिश
Arun Tiwari | Jun 16, 2026, 16:02 IST
भूपेश बघेल की फर्जी चैट वायरल 2026
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे चैट स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया है। इस चैट में महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से बातचीत का दावा किया गया था। बघेल ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Raipur. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक चैट और उससे जुड़ी खबरों को पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और फोटोशॉप से तैयार किया गया बताया है। उन्होंने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए सुनियोजित तरीके से भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है।
साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि इस मामले में जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक चैट तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ भूपेश बघेल की बातचीत होने का दावा किया गया। इस दावे के सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए सार्वजनिक रूप से इसे फर्जी और फोटोशॉप से तैयार किया गया बताया।
भूपेश बघेल ने संबंधित इंस्टाग्राम प्रोफाइल और चैट बॉक्स का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए दावा किया कि वायरल किया जा रहा चैट पूरी तरह झूठा है। उनके पोस्ट किए गए स्क्रीनशॉट में संबंधित अकाउंट के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत या संदेशों का आदान-प्रदान दिखाई नहीं देता। स्क्रीनशॉट में यह भी प्रदर्शित है कि दोनों अकाउंट एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए यूजरनेम का चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूँ, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।
इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूँ कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी हम तक पहुँच चुका है। जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएँ। फिलहाल क़ानूनी कार्रवाई मेरी लीगल टीम करेगी ही। ज़िम्मेदार मीडिया संस्थानों को सुझाव है कि बिना तथ्य जाँचे कुछ भी चलाने से बचे। धन्यवाद।
छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल महादेव ऑनलाइन बुक के मुख्य प्रमोटर हैं और दुबई से संचालन करते रहे हैं। इसमें कहा गया है कि महादेव ऑनलाइन बुक संयुक्त अरब अमीरात में एक केंद्रीय प्रधान कार्यालय से चलाया जाता रहा और अपने सहयोगियों को 70 से 30 प्रतिशत लाभ अनुपात पर "पैनल या शाखाओं" की फ्रेंचाइजी देकर संचालित होता था।
सौरभ चंद्राकर के बारे में बताया जाता है कि वह छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उसके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। सौरभ की एक जूस की दुकान भी थी। 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उप्पल को भी बुलाया। इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया।
राजनीति में आजकर एआई के जरिए राजनीतिक दलों के नेताओं पर खूब हमले हो रहे हैं। फेक वीडियो बनाकर नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। भूपेश बघेल के खिलाफ पहले भी फेक वीडियो सामने आ चुके हैं। बघेल ने दावा किया है कि वे जानते हैं कि ये काम किसका है और कानूनी कार्रवाई के जरिए उसको सामने लाया जाएगा।
रायपुर आ रही फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, अरुण साव, भूपेश बघेल समेत कई नेता थे सवार
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठे भूपेश बघेल
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के आरोपी की मौत, पुलिस को देख तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
कांग्रेस के बड़े नेता चला रहे महादेव सट्टा ऐप, अकाउंट पार्षद के पास
साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि इस मामले में जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक चैट तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ भूपेश बघेल की बातचीत होने का दावा किया गया। इस दावे के सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए सार्वजनिक रूप से इसे फर्जी और फोटोशॉप से तैयार किया गया बताया।
क्या बोले भूपेश बघेल :
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है। उस वीडियो में दिखाए गए यूजरनेम का चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूँ, जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।
इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता हूँ कि इन फर्जी खबरों के प्रायोजकों का नाम भी हम तक पहुँच चुका है। जो कथित पत्रकार इस षड्यंत्र में शामिल हो रहे हैं, वे भी चेत जाएँ। फिलहाल क़ानूनी कार्रवाई मेरी लीगल टीम करेगी ही। ज़िम्मेदार मीडिया संस्थानों को सुझाव है कि बिना तथ्य जाँचे कुछ भी चलाने से बचे। धन्यवाद।
सुबह से फर्जी फ़ोटोशॉप के आधार पर एक खबर एक पोर्टल पर चलाई जा रही है.
उस वीडियो में दिखाए गए यूजरनेम का चैट बॉक्स आपके साथ साझा कर रहा हूँ. जिससे स्पष्ट है कि दिखाए गए यूजरनेम के साथ किसी भी तरह के संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है.
इन फर्जी खेल को खेलने वालों को बता देना चाहता… pic.twitter.com/8GdFZHBxxd
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 16, 2026
कौन है सौरभ चंद्राकर :
सौरभ चंद्राकर के बारे में बताया जाता है कि वह छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उसके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। सौरभ की एक जूस की दुकान भी थी। 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उप्पल को भी बुलाया। इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया।
निष्कर्ष :
FAQ
- भूपेश बघेल ने वायरल चैट पर क्या प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने इस चैट को पूरी तरह फर्जी, मनगढ़ंत और फोटोशॉप से तैयार बताया और इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश कहा। - महादेव सट्टा ऐप और सौरभ चंद्राकर कौन हैं?
सौरभ चंद्राकर को महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का प्रमोटर है, जो तौर पर दुबई से संचालन करता था और इस ऐप पर अवैध ऑनलाइन सट्टे का आरोप है।
ये खबरें भी पढ़ें...
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठे भूपेश बघेल
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के आरोपी की मौत, पुलिस को देख तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
कांग्रेस के बड़े नेता चला रहे महादेव सट्टा ऐप, अकाउंट पार्षद के पास
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel