छत्तीसगढ़ में बघेल vs रमन की सियासी जंग तेज, झीरम से नक्सल नीति तक
Rajesh Lahoti | Apr 01, 2026, 11:59 IST
bhupesh-baghel-vs-raman-singh-naxalism-jhiram-ghati-row-paper-cutting
छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त सियासी पारा हाई है, जहां आमने-सामने हैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रमन सिंह। एक पुरानी अखबार की कटिंग ने नक्सलवाद और सत्ता की भूमिका को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
Raipur. छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल कौन सच बोल रहा है? नहीं, बल्कि किसका सच भारी पड़ रहा है? बन गया है। एक पुरानी अखबार की कटिंग ने ऐसा सियासी तूफान खड़ा किया है, जिसमें आरोप, संकेत, और जवाब तीनों बेहद आक्रामक अंदाज में सामने आ रहे हैं। इस टकराव के केंद्र में हैं दो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रमन सिंह। मुद्दा है नक्सलवाद, उसकी जड़ें और राजनीतिक जवाबदेही।
भूपेश बघेल ने जो अखबार की कटिंग शेयर की, वह सिर्फ एक पुरानी खबर नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संकेत है। इस कटिंग में पूर्व पुलिस अधिकारी केपीएस गिल के हवाले से यह दावा दिखाया गया है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के दौर में सत्ता और सिस्टम के कुछ हिस्सों की भूमिका संदिग्ध रही।
बघेल यह इशारा कर रहे हैं कि नक्सलवाद सिर्फ जंगल की समस्या नहीं थी, बल्कि सिस्टम के भीतर भी कुछ गड़बड़ियां थीं। यह भी कहा कि उस दौर की सरकार (यानी रमन सिंह का कार्यकाल) पर सवाल उठना चाहिए और सबसे अहम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग कर उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि अगर जांच करनी है, तो पुराने राज भी खोलने होंगे। यानी, यह सिर्फ एक पोस्ट नहीं, बल्कि एक राजनीतिक नैरेटिव सेट करने की कोशिश है। नक्सलवाद के नाम पर जो कहानी बताई गई, उसके पीछे एक दूसरी कहानी भी हो सकती है।
बघेल की इस पोस्ट को रमन सिंह ने सीधा राजनीतिक हमला मानते हुए जवाब दिया और वो भी बेहद तीखे अंदाज में। रमन सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा-भूपेश झीरम घाटी के सबूत जेब में होने का दावा करते हैं, लेकिन हाथ डालते हैं तो सिर्फ अखबार की कटिंग ही निकलती है। रमन सिंह का कहना है-बघेल के पास ठोस सबूत नहीं हैं। वे सिर्फ पुरानी खबरों के सहारे सनसनी फैला रहे हैं और अपने 5 साल के कार्यकाल की कमियों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा-दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाए जा सकते।
इस पूरे सियासी युद्ध का सबसे संवेदनशील केंद्र है 2013 का झीरम घाटी कांड। बघेल का कहना है-झीरम सिर्फ एक नक्सली हमला नहीं, संभवतः एक बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है और उस साजिश में अंदरूनी चूक या भूमिका की जांच जरूरी है। वहीं रमन का जवाब है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसे राजनीतिक हथियार बनाना गलत है। अगर सबूत हैं तो सामने लाएं, कटिंग से सच्चाई साबित नहीं होती।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
भूपेश बघेल का पलटवार, प्रूफ नहीं झूठ पर बहस करने सामने आएं अमित शाह
भूपेश बघेल बोले- मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए, रायपुर में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पायलट भी पहुंचे
Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी
बघेल का कटिंग कार्ड
आपकी पार्टी ने जांच होने कहां दी डॉक्टर साहब!
पता नहीं कि क्या डर है आप लोगों के मन में. कोर्ट जा जाकर जांच रोकते रहे.
जांच में सबूत दिए जाएंगे ना! जैसी हम चाहते हैं जांच करवा दीजिए सबूत दे देंगे.
सोच लीजिएगा, आपको पछताना ना पड़े. https://t.co/gLEpTbgu9u
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 1, 2026
रमन सिंह ने कहा-कटिंग नहीं, सबूत लाओ
आपकी जेब में तो झीरम घाटी नक्सल वारदात के सबूत थे, लेकिन जब हाथ डालते हैं तब सिर्फ आप अखबार की एक कतरन ही निकालते हैं।
दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छुपाये जा सकते, एक बार आईने में देखिए कि आपने सत्ता के 5 वर्षों में सिर्फ दोषारोपण ही किया है। https://t.co/JZ4CPzXRc6
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 31, 2026
झीरम घाटी-हर बहस की जड़
ये खबरें भी पढ़ें...
भूपेश बघेल का पलटवार, प्रूफ नहीं झूठ पर बहस करने सामने आएं अमित शाह
भूपेश बघेल बोले- मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए, रायपुर में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पायलट भी पहुंचे
Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj