Bhupesh का Lok Sabha चुनाव लड़ना लगभग तय, बाकी सीटों पर नए नाम पर विचार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने छत्‍तीसगढ़ की चार सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी ने अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही उम्‍मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
THESOOTR

भूपेश बघेल का लोकसभा चुनाव लड़ना लगभग तय।

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

अरुण तिवारी, RAIPUR. मंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से लोकसभा (Lok Sabha) चुनाव लड़ सकते हैं। उनका नाम लगभग तय हो गया है। दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनाने पर बात हुई। भूपेश के अलावा अन्य सीटों पर भी दिग्गजों के नाम पर विचार किया गया, लेकिन संगठन ने नए लोगों के नामों को तवज्जो दी। ऐसा माना जा रहा कि नए नामों पर सहमति बन गई है।

रायपुर लोकसभा सीट से विकास उपाध्याय को मिल सकती है टिकट

सरगुजा से कांग्रेस शशि सिंह को टिकट दे सकती है। जांजगीर से कांग्रेस डॉ. शिवकुमार डहरिया को तो दुर्ग से राजेंद्र साहू को टिकट मिल सकती है। बिलासपुर से कांग्रेस यादव समाज से संभवतः विष्णु यादव को कांग्रेस से टिकट मिल सकती है। बिलासपुर से और दुर्ग से देवेंद्र यादव के नाम पर विचार किया जा रहा है। वहीं पार्टी रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल के सामने विकास उपाध्याय को मैदान में उतार सकती है। महासमुंद से पार्टी साहू समाज से पार्टी ताम्रध्वज साहू को टिकट दे सकती है। पार्टी ने राजनांदगांव लोकसभा सीट से भूपेश बघेल को उतारने का मन बनाया है। कांकेर से कांग्रेस नेता बिरेश ठाकुर को मौका मिल सकता है, जबकि जगदलपुर से दीपक बैज के नाम पर आलाकमान फैसला लेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

Chhattisgarh : अमलभिट्ठी सहकारी समिति में फर्जी धान खरीदी, प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज

पांच फीसदी वोट बढ़ाने हर महीने 700 करोड़ खर्च करेगी बीजेपी, हर लोकसभा में पार्टी ने बनाईं 6 लाख महतारी

आज नहीं जारी होगी महतारी वंदन योजना की किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा

अनुकंपा नियुक्ति के नियम होंगे सरल, कई विभागों में हजारों मामले लंबित

राज्यों में संभावित उम्मीदवारों की सूची भेजी

छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों को लेकर अभी पेंच फंसा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार, 7 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इस बीच कांग्रेस की कई राज्य इकाइयों ने पहले ही अपनी-अपनी स्क्रीनिंग समितियों की बैठकें कर ली हैं और अपने राज्यों में संभावित उम्मीदवारों की सूची भेज दी है।

भूपेश बघेल Lok Sabha