आज नहीं जारी होगी महतारी वंदन योजना की किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का पैसा कब जारी होगा, अब यह बड़ा सवाल बन गया है। सरकार लगातार तारीखों को बदल रही है। आखिर महिलाओं के खाते में कब पैसा आएगा, जानिए…

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
तकत

महतारी वंदन योजना

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

RAIPUR. महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana ) के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 10 मार्च को एक हजार रुपए की राशि ट्रांसफर ( Mahtari Vandan amount ) की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा- महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। इस योजना का प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। बता दें, पहले खबरें थीं कि महतारी योजना की पहली किस्त 1 मार्च को जारी होगी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई, फिर 7 मार्च को और अब 10 मार्च को जारी करने का ऐलान किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे। 

ये खबर भी पढ़िए...खुशखबरी! महिला दिवस पर मोदी का बड़ा ऐलान, 100 रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब जानिए अपने शहर का नया रेट

महतारी वंदन से 70 लाख से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित

इसके लिए प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओं में महिला सम्मेलन आयोजित ( Mahtari Vandan Yojana First Installment Date )किया जाएगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी एलईडी के जरिए वर्चुअली जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन की पहली किस्त जारी करेंगे। इसे डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर जाएगा। पहले खबरें थी कि 8 मार्च महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana ) के तहत महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, लेकिन अब नई डेट सामने आ रही है। महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 फरवरी थी। लगभग 70 लाख 26 हजार 581 से ज्यादा महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। 

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नायब तहसीलदार ने की धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनकर जमीन हड़पने की केशिश, केस दर्ज

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना मार्च से लागू हो जाएगी। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खाते में भेजे जाएंगे। महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को जारी होगी।

ये महिलाएं होंगी पात्र

  • प्रदेश की स्थानीय निवासी विवाहित महिलाएं भी पात्र होंगी।
  • 1 जनवरी 2024 महिला की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
  • विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना की पात्र होंगी।
  • पेंशन वाली महिलाओं को भी मिलेगा फायदा

ये खबर भी पढ़िए...MP में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इन 4 सीटों पर कांग्रेस को तलाशने होंगे नए चेहरे

आवश्यक दस्तावेज

  • सत्यापित पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज
  • खुद का और पति का आधार कार्ड
  • खुद का और पति का पैन कार्ड
  • विवाह का प्रमाण पत्र

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत, पात्र महिलाओं को प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • यह राशि महिलाओं के बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होता है।

ये खबर भी पढ़िए..Lok sabha Election 2024 कभी भी जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाएं आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।
Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना Mahtari Vandan amount Mahtari Vandan Yojana First Installment Date