एनकाउंटर में 6 नक्‍सली ढेर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3 हत्याओं के बाद बड़ा एक्शन

Sandeep Kumar | Mar 27, 2024, 11:50 IST
Share
नक्सलों पर नकेल
बीजापुर में 6 नक्सली ढेर

बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी।

RAIPUR. होली के त्योहार पर भी छत्तीसगढ़ के बीजापुर ( Bijapur ) जिले में नक्सलियों खूनी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आए। नक्सलियों ने होली खेल रहे तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। जिसके बाद नक्‍सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एनकाउंटर ( encounter ) में छह नक्‍सलियों को ढेर कर दिया है। बीजापुर जिले में नक्सली एरिया में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में डायरिया का कहर, 3 बच्चियों समेत 5 नए केस, लोग छोड़ रहे कॉलोनी

पुलिस ने दी मुठभेड़ की जानकारी

बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए। ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल थी।

ये खबर भी पढ़िए...सरकार शराब से वसूलेगी मोदी की गारंटी, विकास के लिए लगेगा 10 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्स

सर्चिंग ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

ये खबर भी पढ़िए...Chhattisgarh: कांग्रेस ने बस्तर से विधायक कवासी लखमा को दिया टिकट

तीन ग्रामीणों की गला रेतकर कर हत्या

बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इससे एक दिन पहले नक्सलियो ने DRG जवान को गोली मारी थी, हालांकि उसकी जान बच गई।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस की सातवीं लिस्टः छत्तीसगढ़ की 4 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान

नक्सलियों ने DRG जवान की पीठ में मारी थी गोली

बीजापुर नगर के अटल आवास में डीआरजी जवान दीपक दुर्गम को नक्सलियों ने गोली मारी थी, जो कि उनकी पीठ में लगी है। जवान दीपक अटल आवास में रहता है। जो कि बालक छात्रावास के पीछे अपने घर से बाहर निकला था। तभी उनको निशाना बनाया गया।

Tags:
  • Bijapur
  • बीजापुर
  • Encounter
  • 6 नक्सलियों के शव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा