एक कुर्सी पर जमे दो-दो DEO, दोनों धड़ल्ले से जारी कर रहे आदेश

Pravesh Shukla | Jul 28, 2025, 20:42 IST
Share
bijapur-deo-controversy-seat-claim the sootr
bijapur-deo-controversy-seat-claim the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कुर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शासन ने बीजापुर में नए डीईओ की नियुक्ति कर दी, इसी दौरान पिछले DEO ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दे दी।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कुर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शासन ने बीजापुर में नए डीईओ की नियुक्ति कर दी, इसी दौरान पिछले DEO ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। अब दोनों अधिकारी डीईओ के पद पर होने का दावा कर और आदेश जारी कर रहे हैं।

राज्य शासन ने 10 जुलाई को जगदलपुर के सहायक संचालक राजकुमार कठौते को बीजापुर में डीईओ के पद पर पदस्थ किया था। इसके साथ ही पूर्व डीईओ लखनलाल धनेलिया का उनके मूल पद कोंडागांव के माकड़ी ट्रांसफर कर दिया गया।
पढ़ें: GST Scam: छापेमारी में बड़ा खुलासा, 48 करोड़ की सप्लाई में एक करोड़ की GST चोरी

हाईकोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

पिछले डीईओ लखनलाल धनेलिया ने इस आदेश को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 1 हफ्ते में स्थानांतरण समिति को अभ्यावेदन देने का निर्देश दिया है और कहा है कि समिति 15 दिन में मामले का निपटारा करे। इस दौरान याचिकाकर्ता पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

एक कुर्सी के दो दावेदार

वर्तमान डीईओ राजकुमार कठौते का कहना है कि, हाईकोर्ट से कोई स्टे नहीं मिला है। शासन ने उन्हें विधिवत पदस्थ किया है। वे विभागीय कार्यों का प्रभार लेकर निर्देश जारी कर रहे हैं।
पढ़ें: 125 नंबरों की जांच... फिर भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं तोमर ब्रदर्स

पूर्व DEO ने दी ये दलील

पूर्व डीईओ लखनलाल धनेलिया का कहना है कि उन्होंने महज 6 महीने पहले ही बीजापुर में कार्यभार संभाला था। नियमों के खिलाफ उनका तबादला हुआ है। वे अभी भी खुद को डीईओ मानते हुए कार्यालयीन आदेश जारी कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने क्या कहा ?

इस मामले में हाईकोर्ट ने साफ किया कि जब तक स्थानांतरण समिति याचिका पर फैसला नहीं ले लेती, तब तक याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाएगा। न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकल पीठ ने 23 जुलाई को यह आदेश पारित किया।
पढ़ें: रीपा योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: तीन पंचायत सचिव निलंबित,तीन जनपद सीईओ को नोटिस जारी

स्थानांतरण समिति के फैसले पर नजरें

इस मामले में अंतिम फैसला स्थानांतरण समिति के निष्कर्ष पर टिका है, जो तय करेगा कि बीजापुर में कौन रहेगा डीईओ कठौते या धनेलिया?

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

छत्तीसगढ़ न्यूज

सीजी न्यूज | बीजापुर न्यूज | हाईकोर्ट का आदेश | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट आदेश | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला | बीजापुर DEO विवाद | Chhattisgarh News | CG News | Bijapur News | District Education Officer | transfer | High Court order

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Bijapur News
  • बीजापुर न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • High Court order
  • हाईकोर्ट का आदेश
  • transfer
  • ट्रांसफर
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला
  • DEO
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • District Education Officer
  • डीईओ
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट आदेश
  • बीजापुर DEO विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा