डिप्टी कलेक्टर की कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक ने सड़क पर ही तोड़ा दम
Kanak Durga Jha | Dec 17, 2024, 08:55 IST
bijapur Deputy collector car hit bike young man died on road balod
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। डिप्टी कलेक्टर की कार के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
Balod Road Accident : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। डिप्टी कलेक्टर की कार के टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। दरअसल, बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र के मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो भानुप्रतापपुर का निवासी था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विष्णु सरकार के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के दाग, इनमें IAS- IFS शामिल
जानकारी के मुताबिक, डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके फिलहाल बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था। जहां से वापस लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे इतना भयावह था कि टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नक्सलियों के गढ़ में अमित शाह ने महुआ के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
विष्णु सरकार के 51 अफसरों पर भ्रष्टाचार के दाग, इनमें IAS- IFS शामिल
बाइक के उड़े परखच्चे
चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई
वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
नक्सलियों के गढ़ में अमित शाह ने महुआ के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
FAQ
- बालोद जिले में सड़क दुर्घटना कैसे हुई और इसमें कौन शामिल था?
बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके की कार से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 30 वर्षीय युवक अलख राम की मौके पर ही मौत हो गई। - इस दुर्घटना में बाइक और कार को कितना नुकसान हुआ?
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बाइक गाड़ी के सामने इंजन के पास जाकर फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। - हादसे के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा किया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava