बीजापुर में बड़ा IED धमाका, एक महिला घायल

Kanak Durga Jha | Mar 29, 2025, 15:56 IST
Share
Bijapur IED blast one woman injured the sootr
Bijapur IED blast one woman injured the sootr

IED blast In Bijapur : नक्सलियों ने जवानों की जान से मारने के लिए जमीन के अंदर आईईडी बम दफना रखा था, जिसके चपेट में एक ग्रामीण महिला आ गई।

IED blast In Bijapur : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने जवानों की जान से मारने के लिए जमीन के अंदर आईईडी बम दफना रखा था, जिसके चपेट में एक ग्रामीण महिला आ गई। हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। आईईडी धमाके में महिला का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके चलते उसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है।

यह खबर भी पढ़ें....विंध्यवासिनी मंदिर का बदला स्वरूप, अद्भुत कलाकारी भक्तों का मन मोह रही

IED प्लांट पर महिला ने रख दिया पैर

बताया जा रहा है कि घायल महिला इंद्रावती नदी पार बोड़गा गांव की रहने वाली है। शनिवार सुबह वह इंद्रावती नदी घाट पर बर्तन धोने के लिए गई थी। नक्सलियों ने इंद्रावती नदी घाट के पास पहले से ही IED प्लांट कर रखा था। इसी दौरान, जब वह वापस लौट रही थी, तभी उसका पैर नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ।

यह खबर भी पढ़ें....रायपुर से चलेगी ट्रेन, PM MODI दिखाएंगे हरि झंडी, किराया सिर्फ 10 रुपए

पैर के उड़ गए चिथड़े

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि महिला के बाएं पैर के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और वहां देखा कि महिला बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। जिसके बाद फौरन महिला को भैरमगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें....अप्रैल महीने से पहले ही 41 डिग्री के पार हुआ पारा, और बढ़ेगी गर्मी

FAQ

  1. बीजापुर जिले में यह आईईडी धमाका कहां हुआ था?
    यह आईईडी धमाका छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ था।
  2. घायल महिला कहां की निवासी है और वह क्या कर रही थी जब धमाका हुआ?
    घायल महिला इंद्रावती नदी पार बोड़गा गांव की निवासी है। वह शनिवार सुबह इंद्रावती नदी घाट पर बर्तन धोने के लिए गई थी, और लौटते समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी पर उसका पैर पड़ गया, जिससे धमाका हुआ।
  3. धमाके में महिला को कितने गंभीर चोटें आईं और उसे कहां इलाज के लिए भेजा गया?
    धमाके में महिला का बायां पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें....पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले फोर्स ने 16 नक्सलियों को किया ढेर

Bijapur IED Blast | Chhattisgarh IED blast | छत्तीसगढ़ आईईडी ब्लास्ट

Tags:
  • IED blast
  • IED
  • आईईडी
  • Chhattisgarh IED blast
  • छत्तीसगढ़ आईईडी ब्लास्ट
  • आईईडी बम
  • Bijapur IED Blast
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई