बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा जवान घायल,हायर सेंटर रेफर,सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
Harrison Masih | Oct 11, 2025, 13:56 IST
bijapur-naxal-ied-blast-cobra-jawan-injured the sootr
बीजापुर के घने जंगलों में शनिवार सुबह नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई। एरिया डोमिनेशन पर निकली सुरक्षा बलों की टीम IED ब्लास्ट की चपेट में आ गई, जिसमें कोबरा 206 का एक जवान घायल हो गया।
Bijapur. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। शनिवार सुबह नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट (Improvised Explosive Device) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका: स्टेट कमेटी के तीन वरिष्ठ नक्सली लीडर्स ने किया सरेंडर
यह घटना (Bijapur IED Blast) बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह FOB पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी। टीम जब जंगल के अंदर गश्त कर रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए IED में जोरदार विस्फोट हुआ।
ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जवान को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नक्सल फ्रंट से बड़ी खबर: नारायणपुर में 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह IED ब्लास्ट एक पूर्व-योजित नक्सली साजिश थी, जिसका उद्देश्य गश्ती दल को निशाना बनाना था। IED की ताकत इतनी ज्यादा थी कि आसपास का क्षेत्र गड्ढे में तब्दील हो गया। हालांकि जवान को केवल मामूली चोटें आई हैं और बड़ा नुकसान टल गया।
मामले की पुष्टि करते हुए बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने बताया- “शनिवार सुबह FOB पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षाबलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। गश्त के दौरान नक्सलियों की ओर से बिछाए गए IED में ब्लास्ट हो गया। इसमें कोबरा 206 का एक जवान घायल हुआ है। उसे तत्काल हायर सेंटर भेजा गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।”
ये खबर भी पढ़ें... Naxal encounter: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी
ये खबर भी पढ़ें... Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, नक्सलियों का इरादा बड़ी वारदात को अंजाम देने का था, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से उनकी योजना विफल हो गई। IED ब्लास्ट के बाद अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है, ताकि इलाके में छिपे नक्सलियों की तलाश की जा सके।
बीजापुर में यह IED ब्लास्ट एक बार फिर इस बात की पुष्टि करता है कि नक्सली अब भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन उनकी योजनाएं लगातार नाकाम हो रही हैं। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और जवाबी कार्रवाई के चलते एक बड़ी घटना टल गई।
ये खबर भी पढ़ें... बीजापुर में माओवादी संगठन को बड़ा झटका: स्टेट कमेटी के तीन वरिष्ठ नक्सली लीडर्स ने किया सरेंडर
कहां और कैसे हुआ हमला?
ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। जवान को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नक्सल फ्रंट से बड़ी खबर: नारायणपुर में 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान
सुरक्षाबलों की पुष्टि
ये खबर भी पढ़ें... Naxal encounter: कांकेर में 8 लाख का इनामी नक्सली मासा ढेर,सर्चिंग ऑपरेशन जारी
5 पॉइंट्स में समझें पूरी घटना
|
नक्सलियों की मंशा पर पानी फिरा
बीजापुर में यह IED ब्लास्ट एक बार फिर इस बात की पुष्टि करता है कि नक्सली अब भी सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन उनकी योजनाएं लगातार नाकाम हो रही हैं। सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और जवाबी कार्रवाई के चलते एक बड़ी घटना टल गई।
FAQ
- बीजापुर में IED ब्लास्ट की घटना कहाँ हुई?
यह घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में हुई है, जहाँ नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोटक की चपेट में सुरक्षाबलों का एक जवान आ गया। बीजापुर IED ब्लास्ट में कौन घायल हुआ?
बीजापुर IED ब्लास्ट में कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हुआ है, जो एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए विस्फोटक की चपेट में आ गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर अस्पताल भेजा गया है।
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel