बिलासपुर फैमिली कोर्ट बना रणभूमि... पत्नी ने जज के सामने पति को किया लहूलुहान

Harrison Masih | Aug 26, 2025, 16:02 IST
Share
bilaspur-family-court-wife-assaults-husband the sootr
bilaspur-family-court-wife-assaults-husband the sootr

बिलासपुर परिवार न्यायालय में पति-पत्नी का विवाद हिंसक हो गया। गुस्साई पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। कोर्ट कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भेजा।

Bilaspur family court fight: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में परिवार न्यायालय (Family Court) में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब पति-पत्नी के बीच बहस ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान पत्नी ने पति को जोर से धक्का दिया, जिससे वह सिर के बल गिर पड़ा और टेबल से टकराकर लहूलुहान हो गया। इतना ही नहीं, गुस्साई पत्नी ने घायल पति की पिटाई भी कर दी। इस पूरी घटना के दौरान जज, कर्मचारी और कोर्ट में मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ देर के लिए कोर्ट रूम में सन्नाटा पसर गया।

ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट का अहम फैसला: आपसी सहमति से तलाक, हर सुनवाई में पति-पत्नी की मौजूदगी जरूरी

क्या बिलासपुर फैमिली कोर्ट मामला?

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तिफरा निवासी जे. शिवशंकर राव (कानून की पढ़ाई कर रहे हैं) और उनकी पत्नी ए. संध्या राव (अधिवक्ता) के बीच मामला परिवार न्यायालय में चल रहा था। सोमवार को सुनवाई के दौरान पति ने मजिस्ट्रेट के सामने पत्नी से घर चलकर साथ रहने की जिद की। उसने पत्नी का हाथ भी पकड़ लिया।

पत्नी ने हाथ छुड़ाकर साथ जाने से इंकार किया और गुस्से में पति को जोर से धक्का दे दिया। धक्का लगने से पति गिर पड़ा और उसका सिर टेबल से टकरा गया। गंभीर चोट लगने पर वह खून से लथपथ हो गया और कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... बिना सबूत पति पर नपुंसकता का आरोप मानसिक क्रूरता,हाईकोर्ट ने रद्द किया फैमिली कोर्ट का फैसला

कोर्ट कर्मचारियों ने दिया पुलिस को सूचना

घटना के बाद कोर्ट कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... 40 लाख की बीमा राशि और फर्जी मौत की साजिश... बिलासपुर से पकड़ाया जांजगीर का युवक

बिलासपुर कोर्ट में मारपीट मामला क्या है?

  1. जज के सामने मारपीट – फैमिली कोर्ट में पति ने पत्नी से घर चलने की जिद की और उसका हाथ पकड़ लिया।
  2. पत्नी का धक्का – पति की जिद और हाथ पकड़ने से नाराज पत्नी ने उसे जोर से धक्का दे दिया।
  3. पति हुआ लहूलुहान – धक्का लगने से पति गिर पड़ा और उसका सिर टेबल से टकरा गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया।
  4. कोर्ट में सनसनी – जज और कोर्ट कर्मचारी सब कुछ देखकर दंग रह गए, घटना से कुछ देर के लिए कोर्ट रूम में सन्नाटा छा गया।
  5. पुलिस जांच में मामला – कोर्ट कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, घायल को अस्पताल ले जाया गया और अब मामला पुलिस जांच में है।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर में हथकड़ी निकलकार फरार हुआ पॉक्सो आरोपी, थाने में सोते रहे पुलिसकर्मी

पहले भी उठ चुके हैं कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब बिलासपुर कोर्ट परिसर में विवाद हिंसा में बदल गया हो। कुछ महीने पहले भी अधिवक्ता और पक्षकार के बीच फीस को लेकर विवाद हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था। कोर्ट कैंपस में पक्षकारों के बीच झगड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

अब जज के सामने पति-पत्नी के बीच हुए इस खूनी विवाद के बाद एक बार फिर से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बिलासपुर फैमिली कोर्ट
  • जज के सामने मारपीट
  • बिलासपुर कोर्ट में मारपीट
  • Bilaspur family court fight
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा