बिलासपुर फायरिंग केस में कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार, नितेश की हत्या के लिए दी गई थी 1 लाख की सुपारी

Harrison Masih | Nov 01, 2025, 17:36 IST
Share
bilaspur-nitesh-singh-firing-case-congress-leader-akbar-khan-arrested the sootr
bilaspur-nitesh-singh-firing-case-congress-leader-akbar-khan-arrested the sootr

बिलासपुर में सत्ता और जमीन की जंग ने गोलीकांड का रूप ले लिया। कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग के पीछे का रहस्य अब खुल गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बड़े नाम अब भी फरारी काट रहे हैं।

Bilaspur. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए कांग्रेस नेता नीतेश सिंह गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस हमले में शामिल एक और कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि गोलीकांड के पीछे राजनीतिक वर्चस्व और जमीन कारोबार की रंजिश अहम कारण थे।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात की साजिश में कांग्रेस नेता तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों ने ही मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत को नीतेश सिंह की हत्या के लिए शूटर्स को एक लाख की सुपारी दी थी। पुलिस अब इन दोनों नेताओं की तलाश कर रही है, जो अभी फरार हैं।

क्या हुआ था 28 अक्टूबर की रात को?

घटना 28 अक्टूबर की देर शाम की है जब मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नीतेश सिंह अपने निजी कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान दो नकाबपोश शूटर बाइक से पहुंचे और अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी (Bilaspur firing case)।

हमले में पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह और राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को गोली लगी, जबकि नीतेश सिंह बाल-बाल बच गए। नीतेश ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

ये खबर भी पढ़ें... पहले नौकरी के नाम पर ठगा, फिर 1 लाख की सुपारी देकर करवाई युवती की हत्या, गंगोत्री हत्याकांड का सच...

ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: पति-पत्नी की लाश घर के आंगन में मिली, डंडे से पीट-पीटकर हत्या

24 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही गोली चलाने वाले शूटरों समेत मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत को गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 8 लोगों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर 5 पिस्टल और कट्टा भी बरामद किया है। हथियार हाईवे के किनारे छिपाकर रखे गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि विश्वजीत का संपर्क उत्तर प्रदेश के मवेशी तस्करों और अवैध हथियार तस्करों से रहा है। पुलिस अब इस सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।

मीटिंग का CCTV सामने आया

SSP रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि गोलीकांड से पहले विश्वजीत अनंत की कांग्रेस नेता अकबर खान से मीटिंग हुई थी, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित एक कैफे में हुई थी। इस पूरी मीटिंग का CCTV वीडियो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। अकबर खान पर आरोप है कि वह विश्वजीत के जरिए मस्तूरी इलाके में जमीन का कारोबार कराता था। पुलिस के पास ठोस साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

साजिश का खुलासा

पुलिस जांच से पता चला है कि नीतेश सिंह और तारकेश्वर पाटले के बीच स्थानीय राजनीति और जमीन कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते यह हमला कराया गया। तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय ने विश्वजीत को सुपारी दी और अकबर खान ने लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया। अब पुलिस इन दोनों नेताओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर के लॉज में प्रेमी की चाकू गोदकर हत्या, प्रेग्नेंट है नाबालिग गर्लफ्रेंड, जानें पूरा मामला...

ये खबर भी पढ़ें... दिनदहाड़े चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या,पेट्रोल पंप पर कर रही थी काम,पकड़े जाने पर युवक ने किया बड़ा खुलासा

हथियार बरामद, सप्लायर की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 पिस्टल, कई कारतूस और कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह हथियार कहां से आए। जांच में संकेत मिले हैं कि यह उत्तर प्रदेश से सप्लाई किए गए थे। इस पूरे नेटवर्क के तार अब अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़ते दिख रहे हैं। जल्द ही दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Tags:
  • बिलासपुर
  • कांग्रेस नेता नीतेश सिंह
  • कांग्रेस नेता अकबर खान
  • Bilaspur firing case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई