रेलवे कर्मचारी की ड्रीम गर्ल निकली *** 20 लाख लग गए तब पता चला
Marut raj | Nov 29, 2024, 15:56 IST
Bilaspur Railway Employee Fraud Case Raigarh Gang the sootr
आरोपियों ने एक हजार रुपए में वूमेन मैजिक ऐप डाउनलोड किया था। इसमें मेल की आवाज लड़कियों की तरह हो जाती थी। रेलवे कर्मचारी को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
Railway Employee Fraud Case : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे कर्मचारी से 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। रायगढ़ के शातिर 3 ठगों ने फेसबुक पर लड़की के नाम पर फेक आईडी बनाई। इसके बाद इन्होंने चैट कर रेल कर्मचारी को अपने झांसे में ले लिया। इन लोगों ने मैजिक वूमेन ऐप के जरिए लड़की की आवाज में बात कर उससे करीबी संबंध बना लिए। उसके साथ की गईं अंतरंग बातें रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद रेलवे कर्मचारी को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
एक और कैबिनेट मंत्री का बदला घर... अब रायपुर नहीं यहां मिलने जाना होगा
रायगढ़ के शातिर 3 ठगों ने रेलवे कर्मचारी को फंसाने के बाद लड़की के नाम से सुसाइड नोट भेजा। लाखों रुपए देने के बाद भी जब ठगों की डिमांड कम नहीं हुई तो रेलकर्मी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 2 लाख नगद, मोबाइल, लैपटॉप, एसी सहित चार लाख 65 हजार रुपए का माल बरामद हुआ है।
एएसपी-सिटी राजेंद्र जायसवाल के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के पाली गांव में रहने वाले मुरली प्रसाद पटेल रेलवे में नौकरी करते हैं। वह रेलवे क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उनके पास एक लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद उन दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई।
दुर्ग से हैदराबाद के लिए नहीं बनेगी सड़क, 45000 करोड़ रुपए की थी लागत
सिटी कोतवाली सीएसपी अक्षय सबद्रा के अनुसार आरोपियों ने एक हजार रुपए में वूमेन मैजिक ऐप डाउनलोड किया था। इसमें मेल की आवाज लड़कियों की तरह हो जाती थी। ज्यादा रुपए ऐंठने के लिए वे लोग मुरली प्रसाद को रायगढ़ बुलाकर नाबालिग लड़की से भी मिलाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ठगी की रकम से मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर, एसी और अन्य सामान खरीद लिए थे।
टुटेजा,ढेबर और त्रिपाठी ने रायपुर से कर दिया झारखंड का शराब घोटाला
एक और कैबिनेट मंत्री का बदला घर... अब रायपुर नहीं यहां मिलने जाना होगा
लड़की के नाम से सुसाइड नोट भेजा
एएसपी-सिटी राजेंद्र जायसवाल के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के पाली गांव में रहने वाले मुरली प्रसाद पटेल रेलवे में नौकरी करते हैं। वह रेलवे क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर उनके पास एक लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद उन दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई।
लड़की समझकर लुटाते रहे पैसे मुरली प्रसाद की कथित लड़की से फोन पर भी बात होने लगी। बातों का सिलसिला अंतरंगता को पार गया। इस दौरान कथित लड़की उससे अलग-अलग बहानों से पैसों की डिमांड करने लगी। मुरली प्रसाद भी भी लड़की समझकर उसके बताए गए अकाउंट में पैसे जमा कराते रहे। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी रायगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने रायगढ़ से प्रीतम महंत (26), कामेश साव (24) और हेमसागर पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
वूमेन मैजिक ऐप का किया इस्तेमाल
FAQ
- रेलवे कर्मचारी से ठगी कैसे की गई ?
रायगढ़ के तीन ठगों ने फेसबुक पर लड़की के नाम से फेक आईडी बनाई और "मैजिक वूमेन ऐप" का इस्तेमाल करके लड़की की आवाज में रेलवे कर्मचारी से बात की। उन्होंने अंतरंग बातचीत रिकॉर्ड कर ली और सुसाइड की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगे। - "मैजिक वूमेन ऐप" का ठगी में क्या उपयोग हुआ ?
"मैजिक वूमेन ऐप" का उपयोग ठगों ने अपनी आवाज को लड़की की आवाज में बदलने के लिए किया। इसका इस्तेमाल रेलवे कर्मचारी को यह यकीन दिलाने के लिए किया गया कि वह एक असली लड़की से बात कर रहा है। - पुलिस ने ठगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की ?
पुलिस ने मामले की जांच कर रायगढ़ के प्रीतम महंत, कामेश साव, और हेमसागर पटेल को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 लाख नगद, मोबाइल, लैपटॉप, एसी और अन्य सामान बरामद किया गया है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari