चुनाव से पहले ही जीत गई BJP की प्रत्याशी, नहीं लड़ पाई कांग्रेस

Kanak Durga Jha | Jan 29, 2025, 09:00 IST
Share
BJP candidate won even before election
BJP candidate won even before election

BJP Candidate Won Election : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों ने नामांकन भी जमा कर दिया है।

BJP Candidate Won Election : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों ने नामांकन भी जमा कर दिया है। बता दें कि, बीते मंगलवार यानि 28 जनवरी को नामांकन जमा करने का आखिरी दिन था।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अखिरी दिन नगर निगम में मेयर सहित पार्षद पद के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन भरा। इस मौके पर नगर पंचायत चुनाव में मतदान से पहले बारसूर के वार्ड 1 में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।

राम वाले हो तो अयोध्या जाओ...मुस्लिम ने बंद कराया मंदिर का लाउडस्पीकर!


कांग्रेस को नहीं मिला कोई प्रत्याशी

जी हां, भाजपा पार्षद प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। नामांकन के साथ ही एक पार्षद सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर MLA चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने जीत की बधाई दी।

कांग्रेस ने इस दिग्गज को नहीं दिया टिकट... अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

बीजेपी के महेश गागड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला के नगर पंचायत बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल का नामांकन जमा हो गया है। वहीं, यह हास्यास्पद है कि सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नही मिला।

आइईएस रहे शैंकी बग्गा ने भरा नामांकन

भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आइईएस) की नौकरी छोड़कर भाजपा में आए शैंकी बग्गा पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने दिसंबर, 2022 में पार्टी की सदस्यता ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर घर-घर पहुंचाने के लिए काम करना है।

रिटायर्ड बैंक मैनेजर को लंदन से आया कॉल...खाते से गायब हुए 44 लाख रुपए

राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा के 51 पार्षद प्रत्याशियों में एक नाम काफी चर्चा में है। यह नाम है, शहर के अनुपम नगर में रहने वाले शैंकी बग्गा का। उन्हें भाजपा ने पार्षद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।

FAQ

  1. बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल किस तरह से विजयी हुईं?
    बारसूर वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी गीता बघेल निर्विरोध निर्वाचित हुईं क्योंकि कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी चुनाव में खड़ा नहीं हुआ। इस तरह, नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही भाजपा ने इस वार्ड में जीत दर्ज कर ली।
  2. भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शैंकी बग्गा कौन हैं, और वे किस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं?
    शैंकी बग्गा भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) की नौकरी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने दिसंबर 2022 में पार्टी की सदस्यता ली थी। इस बार वे राजनांदगांव नगर निगम से पार्षद पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
  3. भाजपा नेता महेश गागड़ा ने कांग्रेस पर क्या टिप्पणी की?
    भाजपा नेता महेश गागड़ा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खुद को देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कहने वाली कांग्रेस को बारसूर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला। उन्होंने इस स्थिति को हास्यास्पद बताया और भाजपा की जीत को पार्टी की मजबूती का संकेत बताया।




कांग्रेस ने काट दिए दिग्गजों के टिकट... दीपक बैज का जलाया पुतला

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Chhattisgarh News News
  • Local body elections
  • chhattisgarh news update
  • Local Body Election
  • Chhattisgarh news today
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • cg news update
  • cg news today
  • Chhattisgarh local body elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच